एक्सप्लोरर

जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Dzire? जानिए नई कीमत और फीचर्स

Maruti Dzire: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मारुति डिजायर को सेफ्टी के लिहाज से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी खास बनाती है. आइए गाड़ी की जीएसटी डिटेल जानते हैं.

भारत में जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. देश की सबसे पॉपुलर सेडान में से एक मारुति डिजायर अब पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है. जीएसटी कटौती के बाद की नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. अगर आप आने वाले समय में मारुति डिजायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि जीएसटी कटौती के बाद आपको यह कार कितनी सस्ती मिलने वाली है?

नए टैक्स रिफॉर्म के तहत,1200 सीसी तक की पेट्रोल गाड़ियों और 1500cc तक की डीजल गाड़ियों (लंबाई 4 मीटर से कम) पर अब 18 फीसदी जीएसटी लगने वाली है, जबकि पहले इन पर 28 फीसदी टैक्स लागू था. इसका सीधा फायदा मारुति डिजायर जैसे कॉम्पैक्ट सेडान ग्राहकों को मिलेगा.

Maruti Dzire कितनी सस्ती हो जाएगी?

v3cars की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति डिजायर के सभी वैरिएंट पर 8.5 फीसदी गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि सबसे बड़ा फायदा ZXI प्लस पेट्रोल-ऑटोमैटिक वैरिएंट पर मिलेगा, जिसकी कीमत में करीब 86 हजार 800 रुपये तक की कमी आएगी. बाकी वैरिएंट पर भी 60 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक की कटौती संभव है.

Maruti Dzire में मिलते हैं ये फीचर्स

डिजायर में मिलने वाले फीचर्स इस सेगमेंट की बाकी कारों की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस्ड हैं. इसमें दिया गया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay के साथ आता है. वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्मार्ट की जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम टच देते हैं.

सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी डिजायर ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को फैमिली सेफ्टी के लिहाज से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी खास बनाती है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Dzire में मिलता है कितना माइलेज?

डिजायर का माइलेज हमेशा से ही इसकी सबसे बड़ी खासियत रही है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 24.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, वहीं ऑटोमेटिक वर्जन 25.71 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है. यह माइलेज आंकड़े केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में भी कार यूजर्स इससे संतुष्ट हैं.

यह भी पढ़ें:-

इन बाइक्स पर जल्द बढ़ने जा रहा टैक्स, ये 5 बाइक्स हो जाएंगी महंगी, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम
1500 वाले एनुअल फास्टैग में कितने ट्रिप मिलेंगे? जानें एक-एक नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget