एक्सप्लोरर

मारुति की कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले यह जानना जरूरी

Maruti Best Mileage Cars: अगर आप मारुति की कोई किफायती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको 3 कारों के ऑप्शन बताने जा रहे हैं जोकि अच्छा माइलेज देती हैं.

Maruti Suzuki Affordable Cars: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की कारें किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती हैं. अगर आप मारुति की कोई किफायती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको 3 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि अच्छा माइलेज देती हैं. ऐसे में आप खुद ही डिसाइड कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी कार खरीदना उचित है. 

Maruti Alto k10

इंडियन मार्केट में अगर कोई सस्ती कार मानी जाती है तो वो मारुति ऑल्टो K10 है. 6 एयरबैग के साथ अपडेट की गई मारुति ऑल्टो की कीमत 4 लाख 23 हजार रुपये से शुरू होती है. माइलेज की बात की जाए तो Alto K10 का पेट्रोल वेरिएंट 24.39 से 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33.40 से 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 66 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. इस कार में सीएनजी का भी विकल्प मिल जाता है. 

Maruti Suzuki WagonR 

मारुति सुजुकी वैगनआर में कंपनी ने 998 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 55.92 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इस कार में मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल जाता है.

कंपनी के अनुसार ये कार आपको करीब 23 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है. साथ ही इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है. मारुति सुजुकी वैगनआर में यह कार हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस, टाटा टियागो और रेनो क्विड जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

Maruti Suzuki Celerio

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Most Expensive Cars: किन लोगों के पास है भारत की 5 सबसे महंगी कारें? कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget