एक्सप्लोरर

बलेनो से लेकर होंडा अमेज तक, ये हैं 8 लाख से कम बजट वाली शानदार कार

कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं देश की टॉप 5 बेहतरीन कार. 8 लाख से कम के बजट में आप इनमें से कोई भी कार खरीद सकते हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग एंट्री लेवल सेगमेंट और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट कार की है. ऐसी कारों को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है. अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 8 लाख रुपए या उससे कम है. तो आप हम आपको ऐसी 5 शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं. जो आपके बजट में होंगी. ये कार 8 लाख तक की रेंज के टॉप मॉडल हैं. आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी कार चुन सकते हैं.

 1- मारुति सुजुकी बलेनो

अगर आप मारुति की कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मारुति सुजुकी बलेनो शानदार ऑप्शन है. बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो लंबे समय से लोगों की पसंद बनी हुई है. बलेनो एकमात्र BS6-कंप्लेंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. हालांकि अब आपको इसमें डीजल इंजन नहीं मिलेगा. पेट्रोल इंजन 83PS का मैक्सिमम पावर, 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये कार माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक को जोड़ गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑप्शनल सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. आप 8 लाख से कम बजट में बलेनो के कई वैरिएंट खरीद सकते हैं. आप दो ड्यूलजेट ट्रिम्स और एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वैरिएंट के ऑप्शन पर जा सकते हैं वहीं सिग्मा ट्रिम वैरिएंट की कीमत 5.63 लाख जबकि अल्फा मैनुअल ट्रिम की कीमत 7.61 लाख रुपए है.

2- हुडई एलीट i20 

8 लाख से कम कीमत में आप मैग्ना प्लस (6.49 लाख रुपए), स्पोर्ट्ज़ प्लस (7.36 लाख रुपए) और स्पोर्ट्ज़ प्लस डुअल टोन (7.66 लाख रुपए) खरीद सकते हैं. हुंडई एलीट i20 ने BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के साथ अपने ऑप्शनल ऑटोमैटिक और डीजल पावरट्रेन को खो दिया है. हैचबैक अब केवल चार वैरिएंट में मिलती है. जिसमें से तीन 8 लाख से कम की हैं. कार में 1.2-लीटर वाला चार-सिलेंडर के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. जो 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन में स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. होंडा की इस कार को भी लोग काफी पसंद करते हैं.

3- टाटा अल्ट्रोज

हुंडई एलीट i20 और मारुति सुजुकी बलेनो की टक्कर में टाटा मोटर्स ने अपनी अल्ट्रोज कार को लॉन्च किया. अल्ट्रोज को दो BS6-कंप्लेंट पॉवरट्रेन के साथ पेश किया है, जिसमें 86PS पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 90PS पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. 8 लाख के बजट में आप टाटा अल्ट्रोज़ के किसी भी पेट्रोल वैरिएंट को खरीद सकते हैं. डीजल में XE डीजल और XM डीजल ट्रिम्स भी खरीद सकते हैं जिनकी कीमत 6.99 लाख और 7.75 लाख है.

4- होंडा अमेज

8 लाख से कम बजट में आप होंडा अमेज के E, S, V, S CVT और VX पेट्रोल वैरिएंट के साथ-साथ E डीजल वैरिएंट को चुन सकते हैं. इनकी कीमत 6.09 लाख (E), 6.81 लाख (S), 7.44 लाख (V), 7.71 लाख (S CVT), 7.92 लाख (VX) और 7.55 लाख (E डीजल) है. अमेज BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है. सब-4 मीटर सेडान में 1.2-लीटर, नेचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90PS पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 1.5-लीटर का डीजल इंजन 100PS का पीक पावर और 200Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. CVT ऑटो ट्रांसमिशन के साथ यह 80PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है.

5- मारुति सुजुकी डिजायर

8 लाख से कम कीमत में मारुति सुजुकी डिजायर भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. कंपनी ने हाल ही में डिजायर का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. इसमें कॉस्मेटिक अपग्रेड किया गया है. डिजायर में नए BS6 कंप्लेंट 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन आपको मिलेगै जो 90PS पावर, 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है डिजायर 5-स्पीड मैनुअल समेत 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एक आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ आती है. 8 लाख रुपए के बजट में डिजायर के LXi (5.89 लाख), VXi (6.79 लाख), VXi AT (7.31 लाख), ZXi (7.48 लाख) और ZXi AT (8 लाख) खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget