एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki offers: मारुति सुजुकी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया स्पेशल ऑफर, कार खरीदने पर मिलेगी इतनी छूट

विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों में सरकारी कर्मचारियों की संख्या एक करोड़ से अधिक है. मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि यह उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा वर्ग है. इसीलिए विशेष पैकेज की घोषणा की है.

त्योहारी सीजन में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई है. मारुति के नए ऑफर के तहत सरकारी कर्मचारियों को कंपनी के विभिन्न मॉडलों की गाड़ियों पर 11000 रुपये तक का लाभ मिलेगा. कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, पारा मिलिट्री फोर्स सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों के कर्मचारी मारुति सुजुकी की नई गाड़ी लेने पर इसका लाभ उठा सकेंगे. इस ऑफर से तहत विभिन्न मॉडलों पर अलग-अलग छूट दी जाएगी.

1 करोड़ कर्मचारियों के लिए नया ऑफर

मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उपभोक्ता खर्च बढ़ाने के लिए कई ठोस उपाय किए हैं. हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अर्थव्यवस्था को समर्थन दें और सकारात्मक धारणा को आगे बढ़ाएं. श्रीवास्तव ने कहा, विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों में सरकारी कर्मचारियों की संख्या एक करोड़ से अधिक है. मारुति सुजुकी के लिए यह उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा वर्ग है. इसी के मद्देनजर हमने सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है.

बता दें कि सितंबर में मारुति सुजुकी ने बंपर सेल की है. कंपनी ने 1 लाख 48 हजार गाड़ियां बेची हैं. इसके साथ ही कई कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स भी पेश कर रही हैं. आइए जानते हैं मारुति की कौन-कौन सी कारों ने पिछले महीने जबरदस्त कमाई की है.

Maruti Suzuki Swift hatchback

Maruti की इस कार को ग्राहकों ने खूब पसंद किया और कमाई के मामले ये कार पहले नंबर पर रही. सितंबर में इस कार की 22, 643 यूनिट बेची गईं. इस पांच सीटर कार की कीमत 5.19 लाख से 8.02 लाख रुपये तक है. ये कार 6 कलर ऑप्शन और सात वेरिएंट बाजार में अवेलेबल हैं.

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno की करीब 19,433 यूनिट सितंबर महीने में बिकीं. इस कार की कीमत 5.70 लाख से लेकर 9.03 लाख तक है. बलेनो 9 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में अवेलेबेल है.

Maruti Suzuki Alto

कंपनी ने सितंबर में 18,246 Maruti Suzuki Alto बेचीं. ऑल्टो की कीमत 2.95 लाख से शुरू होकर 4.41 लाख तक है.

Maruti Suzuki Wagon R

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर Maruti Suzuki Wagon R आती है. पिछले महीने इस कार की 17,581 यूनिट्स बिकीं. इस कार की शुरुआती कीमत 4.51 लाख से 6.00 लाख तक है. ये कार बाजार में 14 वेरिएंट में उपलब्ध है.

Maruti Suzuki Dzire

इसके बाद नंबर आता है Maruti Suzuki Dzire का. सितंबर में इस कार की 13, 988 यूनिट बेची गईं. Maruti की इस कार के बाजार में 5 वेरिएंट में अवेलेबल है. इसकी कीमत 5.89 लाख से शुरू होकर 8. 81 लाख तक है.

पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं? कार और कंपनी चुनते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

New Traffic Rules: क्या आपको पता है न? अगर नहीं है पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तो देना होगा 10 हजार का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget