एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Fronx: मारुति फ्रोंक्स को जमकर मिल रहा है ग्राहकों का प्यार, बुकिंग हुई 5,500 के पार

अभी मारुति ने अपनी इस कार की कीमत का ऐलान नहीं किया है. लेकिन अनुमान के मुताबिक, इसकी कीमत 8-11 लाख रूपये एक्स-शोरूम के बीच में देखने को मिल सकती है.

Maruti Suzuki Fronx SUV: हाल ही में देश में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी अपनी फ्रोंक्स क्रॉसओवर कार को पेश किया था, साथ ही कंपनी ने 11,000 रूपये के साथ ग्राहकों के लिए इस कार की बुकिंग भी ओपन कर दी थी. अब तक कंपनी को इस कार के लिए 5,500 यूनिट्स की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है. मारुति इस कार को अप्रैल में लॉन्च करने के बाद अपने नेक्सा स्टोर के माध्यम से बिक्री करेगी.

मारुति फ्रोंक्स कलर ऑप्शन 

मारुति ने अपनी इस कार को 9 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी. जिसमें 6-सिंगल कलर विकल्प, जिनमें नेक्सा ब्लू, आर्कटिक वाइट, आपुलेंट रेड, ग्रैंडेयर अर्थेन ब्राउन और स्प्लेंडिड सिल्वर होंगे. वहीं ड्यूल टोन कलर विकल्प के रूप में 3-ड्यूल कलर-टोन होंगे, जिसमें अर्थेन ब्राउन के साथ ब्लूइश ब्लैक, आपुलेंट रेड के साथ ब्लूइश ब्लैक और स्प्लेंडिड सिल्वर के साथ ब्लूइश ब्लैक कलर विकल्प के साथ पेश किया जायेगा.

मारुति फ्रोंक्स डिजाइन

सुजुकी फ्रोंक्स कार की डिजाइन की बात करें तो, इस कार में क्रोम फिनिश के साथ नई ग्रिल देखने को मिलती है. इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, क्रोम के साथ फ्रंट और बैक बंपर, सिल्वर कलर साइड प्रोफाइल के साथ रूफ रेल्स, ड्यूल टोन ओआरवीएम और 16-इंच के अलॉय-व्हील भी दिए जायेंगे.

मारुति फ्रोंक्स केबिन

इस कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसमें ड्यूल टोन थीम के साथ सिल्वर कलर मेटल फिनिश देखने को मिलता है. जिसमें 9-इंच का स्मार्ट प्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोमेंट सिस्टम, कंट्रोलिंग फीचर्स के साथ 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप डिस्प्ले, चौकोर एयर वेंट्स, वायरलेस चार्जर और 360 डिग्री कैमरा भी उपलब्ध है.

मारुति फ्रोंक्स इंजन

इस कार में दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन, जो क्रमशः 89bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करते है. इस इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जोड़ा गया है. वहीं दूसरा 99bhp की पावर और 147Nm का टॉर्क जेनेट करने में सक्षम होगा. जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड आटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर के साथ जोड़ा गया है.

मारुति फ्रोंक्स सेफ्टी फीचर्स

इस कार में सेफ्टी का भी खास ख्याल देखने को मिलता है. जिसके लिए हिल होल्ड असिस्ट (HHA), जेटा और अल्फा वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD ब्रेक असिस्ट और आइसोफिक्स भी उपलब्ध है.

मारुति फ्रोंक्स कीमत

अभी मारुति ने अपनी इस कार की कीमत का ऐलान नहीं किया है. लेकिन अनुमान के मुताबिक, इसकी कीमत 8-11 लाख रूपये एक्स-शोरूम के बीच में देखने को मिल सकती है.

इनसे होगा मुकाबला 

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स अप्रैल में लॉन्च के बाद, मारुति की ही ब्रेज्जा सहित हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट और रिनॉल्ट काईगर जैसी कारों से मुकाबला करेगी.  

यह भी पढ़ें :- ज्यादा पॉवरफुल हुआ हुंडई वेन्यू का इंजन, कंपनी ने बढ़ाए दाम, यहां देखें हर वेरिएंट नई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget