एक्सप्लोरर

500 KM रेंज के साथ कीमत सिर्फ इतनी, जानिए कब लॉन्च होगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार?

Maruti First Electric Car: मारुति ई-विटारा में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स जैसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किए जाएंगे.

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस  इलेक्ट्रिक कार को ई-विटारा नहीं बल्कि ई-एस्कुडो के नाम के साथ ला सकती है. इस एसयूवी को मूल रूप से ग्लोबली eVX कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था. बाद में इसकी ई-विटारा के नाम से पुष्टि की गई. गाड़ी के पिछले हिस्से पर 'ई-एस्कुडो' बैज दिखाई दिया, जो भारतीय और ग्लोबल मार्केट के लिए संभावित प्रोडक्शन नाम का अब तक का सबसे साफ संकेत देता है. आइए इस कार की रेंज और फीचर्स के बारे में जानते हैं. 

Maruti e-Vitara की रेंज 

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी गाड़ी में LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललैंप्स जैसे फीचर्स दे सकती है. इस SUV में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल दी जाएगी, जो एयरोडायनामिक एफिशिएंसी बढ़ाती है. कंपनी ने ई-विटारा में दो बैटरी ऑप्शन दिए जाने की बात कही है. इसमें एक 48.8 kWh बैटरी पैक तो दूसरा 61.1kWh बैटरी पैक होगा. कंपनी की तरफ से 500 किमी रेंज की बात कही गई है, जो कि असली रेंज ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक पर निर्भर करती है. 

Maruti e-Vitara के एडवांस फीचर्स

मारुति ई-विटारा में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स जैसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किए जाएंगे. यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

ई-विटारा में कई सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. गाड़ी में लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. SUV में 7 एयरबैग की सुविधा होगी, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. विटारा को पांच वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिनमें दो बैटरी पैक ऑप्शन शामिल होंगे. Sigma वेरिएंट 49kWh बैटरी पैक के साथ 18 लाख (एक्स-शोरूम) की अनुमानित कीमत पर आएगा, जबकि Delta वेरिएंट 49kWh बैटरी के साथ 19.5 लाख में मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:-

Mahindra BE 6 और XEV 9e के नए वैरिएंट होंगे लॉन्च, मिलेगी 656Km तक की रेंज, जानें और क्या होगा खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget