एक्सप्लोरर

जीएसटी कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Celerio? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

Maruti Celerio Engine: मारुति सेलेरियो में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. आइए इस गाड़ी की जीएसटी डिटेल जान लेते हैं.

जीएसटी रिफॉर्म्स 2025 के बाद Sub-4 Meter SUVs पर टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप मारुति सेलेरियो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि जीएसटी कटौती के बाद आपको यह कार कितनी सस्ती मिलने वाली है?

मारुति सेलेरियो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,64,000 रुपये है. अगर आप इसके ZXI Plus Petrol ऑटोमैटिक वैरिएंट को खरीदते हैं तो आने वाले समय में इस पर 62 हजार रुपये तक की छूट मिलने वाली है. नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी और फिर फेस्टिवल सीजन में कार बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है.

Maruti Celerio का पावरट्रेन और माइलेज

सेलेरियो के इंजन की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है, जबकि CNG वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध है. गाड़ी का इंजन शहर और हाईवे दोनों स्थितियों में बेहतरीन संतुलन और परफॉर्मेंस देता है. मार्केट में Celerio का मुकाबला Tata Tiago से है, जो अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है.

माइलेज की बात करें तो Celerio का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 25.24 KMPL, ऑटोमैटिक वेरिएंट 26.68 KMPL, और CNG वेरिएंट 34.43 Km/Kg का माइलेज देता है. यह आंकड़े इसे भारत की सबसे फ्यूल एफिशिएंट CNG कारों में से एक बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं.

कैसे हैं Maruti Celerio के फीचर्स? 

फीचर्स के मामले में भी Celerio अपनी कीमत के मुकाबले बेहतरीन ऑफर देती है. इसमें 6 एयरबैग (वेरिएंट के अनुसार), 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, पावर विंडो, इलेक्ट्रिक ORVMs, और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार Latest safety standards पर खरा उतरती है.

यह भी पढ़ें:-

Tata Nexon या Maruti Brezza, जीएसटी कटौती के बाद किस गाड़ी को खरीदने में ज्यादा फायदा? जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget