एक्सप्लोरर

कितने रुपये की EMI पर आपको मिल जाएगी Mahindra XUV700? ये रहा डाउन पेमेंट का हिसाब

Mahindra XUV700 on EMI: महिंद्रा की इस 7-सीटर कार को खरीदने के लिए आपको 15 लाख 23 हजार रुपये का लोन मिल सकता है. लोन का अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है.

Mahindra XUV700 EMI Calculator: महिंद्रा की गाड़ियों को इंडियन मार्केट में खूब पसंद किया जाता है. कंपनी की XUV700 एक दमदार 7-सीटर कार है. ये गाड़ी 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी आती है. महिंद्रा की इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.

Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होकर 25 लाख 75 हजार रुपये तक जाती है. अगर आप महिंद्रा XUV700 पेट्रोल वेरिएंट में 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ खरीदना चाहते हैं, तब इस गाड़ी का सबसे सस्ता मॉडल MX है. MX 7Str पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 16.92 लाख रुपये है.

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी ये कार?

महिंद्रा XUV700 के MX 7Str वेरिएंट को आप एक बार में पूरा पेमेंट न करके कार लोन पर भी खरीद सकते हैं. इस 7-सीटर कार को खरीदने के लिए आपको 15.23 लाख रुपये का लोन मिल सकता है. लोन का अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है. अगर क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा, तभी आपको ज्यादा अमाउंट का लोन मिल सकता है.

महिंद्रा XUV700 कार लोन पर खरीदने के लिए 1.69 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. अगर आप महिंद्रा की इस कार को चार साल के लोन पर खरीदते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है, तो 48 महीनों तक आपको हर महीने करीब 38 हजार रुपये EMI के तौर पर चुकाने होंगे.

हर महीने कितने रुपये की EMI भरनी होगी? 

अगर आप महिंद्रा XUV700 खरीदने के लिए पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज से हर महीने 32 हजार रुपये की EMI भरनी होगी. महिंद्रा XUV700 खरीदने के लिए छह साल के लिए लोन लेने पर 27,500 रुपये की किस्त हर महीने जमा करनी होगी. महिंद्रा की इस गाड़ी को सात साल के लोन पर खरीदने पर हर महीने 24,500 रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी.

यह भी पढ़ें:-

भारत आई Ducati की मोस्ट अफोर्डेबल बाइक, फिर भी कीमत इतनी कि खरीद लेगें Tata-Maruti की ये कार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
एक चार्ज में चलेगी 400 KM, इस तारीख को लॉन्च होने जा रही Kia की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत
एक चार्ज में चलेगी 400 KM, इस तारीख को लॉन्च होने जा रही Kia की सस्ती इलेक्ट्रिक कार
Kwid या Alto K10, कम बजट में कौन सी कार है सबसे स्मार्ट चॉइस?
Kwid या Alto K10, कम बजट में कौन सी कार है सबसे स्मार्ट चॉइस?
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो गई यूट्यूबर की Innova Hycross? टोयोटा ने दिया ये जवाब
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो गई यूट्यूबर की Innova Hycross? टोयोटा ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget