एक्सप्लोरर

Mahindra XUV.e8: महिंद्रा XUV.e8 की नई डिटेल्स आई सामने, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन मॉडल XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगभग 80kWh का बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है.

Mahindra XUV.e8 Spotted: काफी लंबे समय से जानकारी मिल रही है कि महिंद्रा अपनी पहली बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिसंबर 2024 तक लॉन्च करेगी. नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को महिंद्रा के नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवलप किया जाएगा, जिसे आईएनजीएलओ कहा जाता है. इस प्लेटफार्म पर कंपनी 4 अन्य इलेक्ट्रिक एसयूवी भी तैयार करेगी. इन्हें ई और बीई नेमप्लेट के तहत बाजार में पेश किया जाएगा. महिंद्रा ने 2022 में 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी - XUV.e8, XUV.e9, BE05, BE07 और BE09 कांसेप्ट को पेश किया था. इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV.e8 एसयूवी होगी.

डिजाइन 

महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक प्रोटोटाइप हाल ही में चेन्नई-बैंगलोर हाईवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की स्टाइलिंग और इंटीरियर में कुछ दिलचस्प डिटेल्स देखने को मिलेंगे. Mahindra XUV e8 का साइज काफी हद तक XUV700 एसयूवी की तरह ही दिखता है.

साइज और डाइमेंशन

मॉडल में नयापन बनाए रखने के लिए महिंद्रा ने एक्सयूवी ई8 इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं. यह बिल्कुल नए फ्रंट फेशिया के साथ आएगी, जिसमें एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप यूनिट शामिल है. इस एसयूवी में एक क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, एंगुलर डिजाइन और एक शार्प डिजाइन वाला बोनट मिलेगा. जबकि रियर प्रोफाइल ICE मॉडल की तरह ही है. महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4740 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1760 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2762 मिमी है. XUV700 की तुलना में, इलेक्ट्रिक एसयूवी 45 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 5 मिमी ऊंची है, और इसका व्हीलबेस 7 मिमी लंबा है.

फीचर्स और इंटीरियर

केबिन के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी एक ही पैनल में शामिल तीन बड़ी स्क्रीन के साथ आएगी. इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जो नई टाटा सफारी के समान ही लगती है. इसका सेंटर कंसोल कॉन्सेप्ट के समान दिखता है. इसमें एक ट्रेडीशनल ऑटोमेटिक गियर सिलेक्टर और ड्राइव मोड के लिए एक राउंड डायल की सुविधा दी गई है. 

पॉवरट्रेन 

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन मॉडल XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी में लगभग 80kWh का बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसे एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर AWD सिस्टम होगा और इसका इलेक्ट्रिक मॉडल 230bhp से 350bhp के बीच पावर आउटपुट जेनरेट करेगा.

यह भी पढ़ें :- अब नहीं कटेगा ओवरस्पीड का ट्रैफिक चालान, बस इस्तेमाल करें गूगल का यह नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
Tata Nexon CAMO Edition हुआ लॉन्च, Brezza की बढ़ी टेंशन
PUC Certificate Rules : क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम
क्या 10 साल पुरानी गाड़ियों का नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट? जानें नियम
धोनी ने चलाई KTM 390 Duke, फीचर्स और कीमत सुन उड़ जायेंगे होश
धोनी ने चलाई KTM 390 Duke, फीचर्स और कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget