एक्सप्लोरर

Google Maps: अब नहीं कटेगा ओवरस्पीड का ट्रैफिक चालान, बस इस्तेमाल करें गूगल का यह नया फीचर 

एक बार जब आप स्पीडोमीटर सेट कर लेते हैं, तो यह गूगल मैप के साथ नेविगेट करते समय आपकी जीपीएस स्पीड दिखाएगा और यदि आप स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं तो यह रंग बदलकर आपको सचेत भी करेगा.

Google Map Real Time Speed Limit Feature: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और स्पीड लिमिट का पालन करने में ड्राइवरों की सहायता के लिए, गूगल मैप्स ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो ग्लोबल लेवल पर सड़कों के लिए रियल टाइम लिमिट की जानकारी दिखाएगा है. इस अपडेट का उद्देश्य ड्राइवरों को स्पीड और अन्य संबंधित जानकारी देना है, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जैसे मौसम के कारण कम विजिबिलिटी या विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात यातायात नियमों की जानकारी शामिल है.

क्यों है फायदेमंद?

राजमार्ग से स्थानीय सड़क पर जाने पर होने वाले स्पीड लिमिट को लोग जल्दी समझ नहीं पाते, जिसके कारण अनजाने में तेज गति से वाहन चलाने से चालान हो जाता है. खासकर रात के समय या खराब मौसम की स्थिति में सड़कों पर लगे साइन बोर्ड दिखाई नहीं देते, जिससे सड़क के सही स्पीड लिमिट की जानकारी नहीं मिल पाती है. इसलिए, ड्राइवरों की सहायता करने और ड्राइवरों को बेहतर सुरक्षा और नेविगेशन सहायता के लिए, गूगल मैप्स ने स्पीडोमीटर फीचर लॉन्च पेश किया है, जो दुनिया भर में सड़कों के लिए रियल टाइम स्पीड लिमिट की जानकारी देगा. यह सुविधा फिलहाल केवल एंड्रॉइड फोन पर ही उपलब्ध है.

कैसे एनेबल करें गूगल मैप में स्पीडोमीटर

1. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर, गूगल मैप एप ओपेन करें. 

2. गूगल मैप ऐप के ऊपरी दाएं कोने में, आपको अपना प्रोफ़ाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.

3. ड्रॉप-डाउन मेनू में, "सेटिंग्स" चुनें. इससे सेटिंग्स मेनू खुल जाएगा. वहां से आगे बढ़ने के लिए "नेविगेशन सेटिंग्स" चुनें.

4. एक बार जब आप नेविगेशन सेटिंग में पहुंच जाएं, तो "ड्राइविंग विकल्प" लेबल वाला सेक्शन देखें. यहां आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस से संबंधित विभिन्न सुविधाएं देखने को मिलेंगी.

5. "ड्राइविंग विकल्प" के अंतर्गत, आपको स्पीडोमीटर के लिए टॉगल स्विच मिलेगा. स्पीडोमीटर को इनेबल करने और अपनी ड्राइविंग स्पीड पर रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने के लिए, स्विच को ऑन करें.

एक बार जब आप स्पीडोमीटर सेट कर लेते हैं, तो यह गूगल मैप के साथ नेविगेट करते समय आपकी जीपीएस स्पीड दिखाएगा और यदि आप स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं तो यह रंग बदलकर आपको सचेत भी करेगा.

स्पीडोमीटर कैसे काम करता है

आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, गूगल मैप्स का स्पीडोमीटर स्ट्रीट व्यू इमेजरी और थर्ड-पार्टी इमेजरी से स्पीड लिमिट की पहचान करने के लिए AI का उपयोग करके स्पीड को रेगुलेट करने में मदद करता है. यह एआई मॉडल दुनिया भर के सैकड़ों प्रकार के संकेतों के लिए प्रशिक्षित किया गया है ताकि यह निश्चित किया जा सके कि संकेत अलग दिखने पर भी यह गति सीमा का पता लगा सके. एक बार जब एआई मॉडल एक संकेत की पहचान कर लेता है, तो यह इमेज से जीपीएस जानकारी का उपयोग करके उसे उसके सटीक ज्योग्राफिक वेन्यू से मिलाता है ताकि यूजर को स्पीड लिमिट के साथ अपडेट किया जा सके.

यह भी पढ़ें :- बजट है कम और घर लानी है नई कार, तो ऐसे पूरा होगा सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget