एक्सप्लोरर

Mahindra SUV: महिंद्रा की इस एसयूवी का छाया ट्रेंड, एक हफ्ते में बिकीं 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां

Mahindra XUV 3XO Sales Report: महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी XUV 3XO को लोगों ने काफी पसंद किया है. कंपनी ने इस कार की पहले हफ्ते में ही 10 हजार गाड़ियों को डिलीवर कर दिया है.

Mahindra XUV 3XO Price: महिंद्रा XUV 3XO अपनी लॉन्चिंग के साथ ही भारतीय बाजार में छा गई. महिंद्रा ने इस एसयूवी को 29 अप्रैल को लॉन्च किया था. कंपनी ने 26 मई से इस गाड़ी को डिलीवर करना शुरू किया था. अगर इस कार की सेल्स की बात करें, तो कंपनी ने पहले हफ्ते में ही 10 हजार यूनिट्स को डिलीवर कर दिया था. गाड़ी की बिक्री के मामले में महिंद्रा XUV 3XO अपनी राइवल गाड़ियों को भी पीछे छोड़ चुकी है.

बिक्री में किया 10 हजार का आंकड़ा पार

महिंद्रा XUV 3XO ने पहले हफ्ते की सेल में ही दस हजार यूनिट्स का आंकड़ा पार कर दिया था. कंपनी ने शुरुआती तीन दिन में ही 2500 यूनिट्स को अपने ग्राहकों तक पहुंचा दिया था. वहीं अगले चार दिन में इस गाड़ी की सेल में बंपर उछाल देखा गया, जिसके बाद कंपनी ने उन चार दिनों में करीब 7500 यूनिट्स की डिलीवरी की, जिसके साथ ये आंकड़ा एक हफ्ते में ही दस हजार के पार पहुंच गया.

राइवल गाड़ियों की दी कड़ी टक्कर

महिंद्रा XUV 3XO की हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट राइवल गाड़ियों में शामिल है. वहीं इन कारों की एक महीने की सेल को महिंद्रा ने एक हफ्ते में ही कवर करके पीछे छोड़ दिया. महिंद्रा XUV 3XO कंपनी की पुरानी एसयूवी XUV300 का रिवाइव्ड अवतार है. ऑटोमेकर ने सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में  अपने पोर्टफोलियो को बेहतर करने के लिए इस नई एसयूवी को लॉन्च किया.

महिंद्रा XUV 3XO की कीमत

महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम प्राइस 7.49 लाख रुपये से शुरू है. महिंद्रा ने अभी तक अपने एंट्री-लेवल M1, MX2 और MX2 प्रो वेरिएंट्स को ही डिलीवर करना शुरू किया है. इन वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम प्राइस 10 लाख रुपये से शुरू होकर 13.50 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी इस महीने से टॉप-एंड वेरिएंट AX7 और AX7 L की डिलीवरी शुरू कर सकती है. कंपनी को उम्मीद है कि इस कार की डिलीवरी के साथ ही सेल्स नंबर में इजाफा देखने को मिल सकता है.

महिंद्रा की नई एसयूवी के फीचर्स

महिंद्रा ने अपनी इस नई एसयूवी को नई टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है. महिंद्रा XUV 3XO में पैनोरैमिक सनरूफ के साथ ही ADAS टेक्नोलॉजी का फीचर दिया गया है. इस कार में 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है. ये सभी फीचर इस सेगमेंट की कारों में पहली बार आए हैं. महिंद्रा की कार में 10.2-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन लगी है. कार के अंदर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 6 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Ola Electric Bikes: ओला की चारों इलेक्ट्रिक बाइक मचाएंगी धमाल, साल 2026 में देंगी दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget