एक्सप्लोरर

Ola Electric Bikes: ओला की चारों इलेक्ट्रिक बाइक मचाएंगी धमाल, साल 2026 में देंगी दस्तक

Ola Electric Two-wheelers: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब ईवी बाइक्स को भी मार्केट में उतारने जा रही है. ओला चार इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है. इनमें से पहली बाइक साल 2026 में लॉन्च हो सकती है.

Ola Electric Motorcycles: ओला अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. साल 2026 में ओला की पहली इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में लॉन्च की जाएगी. कंपनी चार इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोडक्शन में लगी है. कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मार्केट में 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ है. अब कंपनी इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी उतारने जा रही है.

ओला ने पिछले साल इन चारों बाइक्स को शोकेस किया था. ओला की ये चार बाइक डायमंडहेड (Diamondhead), एडवेंचर (Adventure), रोडस्टर (Roadster) और क्रूजर (Cruiser) हैं.

2026 में ही शुरू होगी बाइक की डिलीवरी

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी शुरुआती पब्लिक ऑफरिंग में ही ड्राफ्ट पेपर्स फाइल कर दिए हैं. इसमें कंपनी ने कहा है कि 'हम 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही इन मोटरसाइकि को डिलीवर करने की उम्मीद कर रहे हैं. हम मोटरसाइकिल के साथ ही अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने के लिए प्लान कर रहे हैं'.


Ola Electric Bikes: ओला की चारों इलेक्ट्रिक बाइक मचाएंगी धमाल, साल 2026 में देंगी दस्तक

इलेक्ट्रिक बाइक्स के डिजाइन का हुआ पेटेंट

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपनी तीन मोटरसाइकिल के डिजाइन और एक रिमूवेबल इलेक्ट्रिक बैटरी  के लिए पेटेंट कराया है. वहीं लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनाकर एक बेहतर रेस्पॉन्स दिया है. ओला के कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में हैं, जो ईवी सेगमेंट में धमाल मचा रहे हैं. ये स्कूटर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 30 फीसदी मार्केट शेयर रखते हैं.

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की राइवल कंपनी

ओला के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro, S1 Air और S1 X भारतीय बाजार में मौजूद हैं. इन्हीं में S1 X के तीन वेरिएंट अलग-अलग बैटरी रेंज के साथ मार्कट में शामिल हैं. वहीं ओला के इलेक्ट्रिक वाहनों को बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर और एथर के स्कूटर टक्कर देते हैं. एथर ने हाल ही में फैमिली स्कूटर रिज्टा को मार्केट में उतारा था.

हीरो भी लाएगी इलेक्ट्रिक बाइक्स

हीरो मोटोकॉर्प भारत के सबसे बड़े टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक है. वहीं हीरो भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बाइक उतारने की तैयारी कर रहा है. ऑटोकार प्रोफेशनल के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प साल 2025-26 में अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के पोर्टफोलियो को लॉन्च कर सकती है. 

हीरो के लाइन-अप में विदा (Vida) रेंज के छह मॉडल आ सकते हैं. साथ ही हीरो के चार मॉडल जीरो मोटर्स के साथ पार्टनरशिप के तहत भी मार्केट में उतारे जा सकते हैं. हीरो का पहला मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये से पांच लाख रुपये के बीच हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Ducati Multistrada V4 RS: डुकाटी की पावरफुल बाइक भारत में रखेगी कदम, 177 bhp की देती है पावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
'मेरा 17 करोड़ का नुकसान हुआ', कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द
'मेरा 17 करोड़ का नुकसान हुआ', कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget