एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 300: नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 का हुआ खुलासा, अगले साल होगी लॉन्च

Mahindra XUV 300 Rival: इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ब्रेजा से होगा, जिसमें एक 1.5 L के-सीरीज इंजन मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

Mahindra XUV 300 Facelift: महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक एक्सयूवी 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी की एक स्पाई इमेज इंटरनेट पर वायरल हो रही है. पहले इसे नई एसयूवी समझा जा रहा था, लेकिन यह अपडेटेड एक्सयूवी300 सबकॉम्पैक्ट एसयूवी प्रोटोटाइप है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह मॉडल के लिए पहला बड़ा अपडेट होगा. हालांकि यह कब लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन इसके 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. 

डिजाइन

इस फेसलिफ्टेड एसयूवी में फुली अपडेटेड फ्रंट और रियर प्रोफाइल मिलने की संभावना है. इसके अपफ्रंट में नए डिजाइन का स्प्लिट ग्रिल और बम्पर के साथ थोड़ा ट्वीक्ड बोनट मिल सकता है. हेडलैम्प्स और टेललैंप्स में भी बदलाव होगा. इसमें एक्सयूवी 700 से मिलते जुलते कुछ डिजाइन एलिमेंट्स जैसे एलईडी हेडलाइट्स और सी-आकार के डीआरएल मिल सकते हैं. इसके रियर प्रोफाइल में अपडेटेड टेललैंप्स होंगे, साथ में वाइड एलईडी बार, बम्पर इंटीग्रेटेड लाइसेंस प्लेट और रिडिजाइन बूट लिड जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके डायमेंशन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. यह मौजूदा मॉडल की तरह 3995 mm लंबा, 1821 mm चौड़ा और 1627 मिमी ऊंचा होगा. 

फीचर्स

फिलहाल फेसलिफ़्टेड XUV300 के इंटीरियर की जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इसमें डिजिटल ड्राइवर कंसोल, ओटीए अपडेट के साथ महिंद्रा का नया एड्रेनॉक्स यूआई के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.  

पावरट्रेन 

महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट के पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसमें 110PS/200Nm आउटपुट वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन, 130PS/250Nm आउटपुट वाला 1.2L DI टर्बो पेट्रोल और 117PS/300Nm आऊटपुट वाला 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. लाइनअप में स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ एक एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी  उपलब्ध होगा.

मारुति ब्रेजा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ब्रेजा से होगा, जिसमें एक 1.5 L के-सीरीज इंजन मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में आने वाली हैं 7-सीटर एमपीवी कारें, आप कौन सी खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget