एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5- Door: इस स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा थार 5-डोर को किया जा सकता है पेश, मिल सकता है नया नाम

महिंद्रा इस साल कोई नया कार लॉन्च नहीं करेगी, क्योंकि फिलहाल कंपनी स्कॉर्पियो एन, थार 3-डोर और एक्सयूवी700 जैसी अपनी कई पॉपुलर कारों के पेंडिंग ऑर्डर के बैकलॉग को कम करने पर ध्यान दे रही है.

Mahindra Thar: महिंद्रा इस साल स्वतंत्रता दिवस पर अपनी बहुप्रतीक्षित थार 5-डोर को रिवील करेगी. कंपनी दक्षिण अफ्रीका में इस नई एसयूवी को प्रदर्शित करेगी. जबकि इसकी बिक्री 2024 में शुरू होने की उम्मीद है. भारत के साथ-साथ, इस नई एसयूवी को अन्य कई बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा और यह रणनीतिक रूप से महिंद्रा के लिए एक महत्वपूर्ण और नई कार है. थार 3-डोर से इसकी अलग पहचान बनाने के लिए इसे थार ब्रांडिंग के बजाय एक नया नाम भी दिया जा सकता है. 5-डोर वाली मौजूदा थार से काफी अलग होगी ज़्यादा होगी और इसमें अधिक सीटें और डोर्स होंगे. साथ ही इसके डिजाइन में काफ़ी बदलाव किए गए हैं. इस कार के बाहरी डिज़ाइन में बदलाव किया जाएगा जो  3-डोर वर्जन की तुलना में बहुत अलग होगा. 

इंटीरियर

इसका इंटीरियर अधिक प्रीमियम होने की संभावना है और इसमें अधिक फीचर्स मिलेंगे.  थार 5-डोर में एक सनरूफ और एक रियर कैमरा के अलावा कई नए फीचर्स के साथ नए डिजाइन की सीटें भी मिलेंगी. थार 5-डोर वर्जन में मौजूदा थार के मुकाबले अधिक ऐप्स भी मिलेगा. महिंद्रा संभवतः थार 5-डोर के सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव करेगी.

मिलेगा समान पावरट्रेन

नई थार में इंजन विकल्प वही रहेंगे जो इसके 3-डोर वर्जन में मिलते हैं, क्योंकि ये पहले ही काफी पॉवरफुल हैं. थार 5-डोर की कीमत थार 3-डोर से थोड़ी अधिक होगी. दक्षिण अफ्रीका में इसके अनावरण के समय इसकी अन्य खूबियों और डिटेल्स के बारे में विस्तार से पता चलेगा.  अगले साल लॉन्च होने वाली नई थार 5-डोर को पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि इसमें सनरूफ के साथ-साथ और कई बड़े बदलाव और अन्य डिटेल्स मिलेंगी. 

इस साल नहीं होगी लॉन्च 

महिंद्रा इस साल कोई नया कार लॉन्च नहीं करेगी, क्योंकि फिलहाल कंपनी स्कॉर्पियो एन, थार 3-डोर और एक्सयूवी700 जैसी अपनी कई पॉपुलर कारों के पेंडिंग ऑर्डर के बैकलॉग को कम करने पर ध्यान दे रही है.

यह भी पढ़ें :- न्यू जेनरेशन टोयोटा वेलफायर की शुरू हुई बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget