एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: 15 अगस्त को महिंद्रा करेगी 5-डोर थार को शोकेस, साउथ अफ्रीका में होगा कार्यक्रम 

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी 5 डोर जिम्नी से होगा, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें सुजुकी ऑल ग्रिप प्रो तकनीक के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

Mahindra Thar 5 Door Unveil: महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंबे समय से प्रतीक्षित अपनी थार 5-डोर को अनवील करेगी. यह चौथा मौका होगा जब महिंद्रा 15 अगस्त को एक नया प्रोडक्ट पेश करेगी. 2020 में मौजुदा थार, 2021 में XUV 700 का वर्ल्ड प्रीमियर और पिछले साल बॉर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को यूके में शोकेस किया गया. इस साल का आयोजन दक्षिण अफ़्रीका में किया जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका में होगा कार्यक्रम

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके ऐसे वैश्विक बाजारों में से एक होने की उम्मीद है, जहां नई थार को लॉन्च किया जाएगा. महिंद्रा, वहां 1996 से मौजूद है और यहां हाल ही में कंपनी के कारोबार में तेजी देखी गई है. कंपनी थार को दक्षिण अफ्रीका में अपनी एसयूवी लाइन-अप में पेश करना चाहती है, जहां पहले से ही एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन की बिक्री होती है. 

ज्यादा ग्राहक जुड़ने के आसार

5-डोर थार कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप के विस्तार के तौर पर आएगी, और इसके जरिए महिंद्रा अधिक ऑफ-रोडर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी. जो एक टफ एसयूवी के साथ एक ऐसी कार की तलाश में हैं, जिसमें वे पूरे परिवार के साथ आराम से बैठ सकें. ऐसा ही हाल ही में लांच हुई मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर में भी देखने को मिलता है. 

इंजन 

5 डोर थार लाइनअप में एक सेगमेंट ऊपर आएगी. इसमें 3-डोर थार के समान 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. 5-डोर थार, 5-डोर जिम्नी की 3,985 मिमी लंबाई से काफी बड़ी होगी और इसकी 1,820 मिमी और ऊंचाई 1,850 मिमी हो सकती है, जबकि जिम्नी 1,645 मिमी चौड़ी और 1,720 मिमी ऊंची होगी. जिम्नी और 3-डोर थार के 4-यात्री लेआउट से अलग 5-डोर थार में 5 सीटें होंगी, और इसमें थ्री रो लेआउट मिलने को संभावना है. 

कब होगी लॉन्च

इसके व्हील्स लगभग 30 मिमी अधिक बड़े होंगे. इसकी लंबाई 4-मीटर से अधिक होगी. यह एक छोटी कार पसंद करने वाले लोगों के लिए नहीं है. इसमें हाल ही में पेश किए गए 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना नहीं है. बाकी सभी पावरट्रेन स्पेक्स मौजूदा 3-डोर मॉडल के समान होंगे. 5-डोर थार को 2024 में किसी समय भारत में लॉन्च किया जा सकता है.

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी 5 डोर जिम्नी से होगा, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें सुजुकी ऑल ग्रिप प्रो तकनीक के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

यह भी पढ़ें :- ट्रायंफ-बजाज बाइक का जारी हुआ टीजर, जुलाई में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget