एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 300 Facelift: जल्द लॉन्च होगी एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट, इंटीरियर और एक्सटीरियर में मिलेंगे कई बड़े बदलाव 

डाइमेंशन के मामले में नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के समान होगी और इसके पावरट्रेन ऑप्शंस को भी बरकरार रखा जाएगा.

Mahindra XUV300: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपडेटेड XUV300 सब-कॉम्पैक्ट SUV और इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUV400 EV के लॉन्च के साथ वर्ष 2024 की शुरुआत करेगी. फिलहाल इनकी अंतिम दौर की टेस्टिंग चल रही है, दोनों मॉडल फरवरी में लॉन्च होंगे. 2024 महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की हाल ही में स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके अपडेटेड इंटीरियर की झलक मिलती है. इसमें मौजूदा 7-इंच यूनिट की जगह एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूदा स्टीयरिंग व्हील और सीट अपहोल्स्ट्री को बरकरार रखते हुए एक अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड सेंट्रल कंसोल के साथ आएगी. 

फीचर्स

नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ से लैस होगी, जो इसके हाई ट्रिम वेरिएंट में मिलेगा. निचले वेरिएंट में सिंगल-पैन सनरूफ मिलेगा. यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एडवांस ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम (एडीएएस) तकनीक, एक 360 सराउंड-व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आ सकती है. इसके सेफ्टी फीचर्स में फ्रंट पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, छह एयरबैग, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और सभी चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं. 

डिजाइन

महिंद्रा की आगामी बीई रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी से इंस्पायर्ड होकर, नई एक्सयूवी300 के डिजाइन एलिमेंट्स के सामने के हिस्से में कई बदलाव होंगे. इसमें एक री डिजाइंड ग्रिल, अपडेटेड बम्पर, अपडेटेड हेडलैम्प और खास सी-शेप एलईडी डीआरएल मिलने की उम्मीद है. जबकि साइड प्रोफ़ाइल काफी हद तक समान रहेगा. इसमें नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है. इसमें अपडेटेड ट्रियर बम्पर और बूट लिड के साथ पीछे की तरफ सी शेप लाइटिंग एलिमेंट्स मिलेंगे.

पॉवरट्रेन 

डाइमेंशन के मामले में नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के समान होगी और इसके पावरट्रेन ऑप्शंस को भी बरकरार रखा जाएगा. इसका 1.2L टर्बो पेट्रोल MPI इंजन 110PS और 200Nm आऊटपुट जेनरेट करता है, जबकि 1.2L टर्बो पेट्रोल GDI इंजन 130PS की मैक्सिमम पॉवर और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें एक 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी होगा, जो 117PS पॉवर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. तीनों पावरट्रेन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोशिफ्ट गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें :- 2024 में 3 दमदार बाइक लॉन्च करेगी रॉयल एनफील्ड, देखिए क्या कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget