एक्सप्लोरर

Mahindra Bolero Neo+: सितंबर 2023 में लॉन्च होगी महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस, जानिए क्या होंगी खूबियां 

इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा. जिनकी बाजार में बहुत अच्छी पकड़ है. सेल्टोस अभी हाल ही में अपडेट हुई है.

Upcoming Mahindra SUV: महिंद्रा अपनी बोलेरो नियो+ एसयूवी को सितंबर 2023 तक बाजार में लॉन्च करने वाली है. यह महिंद्रा की TUV300+ का एक नया अवतार है, जिसे महिंद्रा ने तीन साल से कम समय में ही बंद कर दिया था. नई बोलेरो नियो+ का उद्देश्य टियर 2 ग्राहकों के लिए होगा जो एक बड़े वाहन की तलाश में हैं और उन्हें लोकप्रिय बोलेरो या स्कॉर्पियो क्लासिक से थोड़ा किफायती विकल्प है. 

2020 में बंद हुई थी TUV300+ 

प्री-फेसलिफ्ट बोलेरो नियो+ को पहले बाजार में TUV300+ के रूप में बेचा जाता है, जिसे कंपनी ने साल 2020 में बंद कर दिया गया था, जब बीएस 6 मानदंड लागू हुए थे. इसके बाद महिंद्रा ने सेकेंड जेनरेशन थार, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन सहित कई नए मॉडल्स को लॉन्च और अपडेट किया है. अब महिंद्रा एक नए नाम, अपडेटेड स्टाइलिंग और अधिक फीचर्स के साथ टीयूवी300+ को फिर से पेश करने की तैयारी कर रही है. इस फेसलिफ़्टेड मॉडल की 2019 से टेस्टिंग की जा रही है. लॉन्चिंग के बाद यह बोलेरो सीरीज में मूल बोलेरो और बोलेरो नियो कॉम्पैक्ट एसयूवी के बाद तीसरी एसयूवी होगी. 

वेरिएंट और पावरट्रेन

इस एसयूवी को अधिकतर टियर 2 और ग्रामीण बाज़ार को ध्यान ने रखकर बनाया गया है. बोलेरो नियो+ के बड़े केबिन और मजबूत क्वॉलिटी के कारण इसे लगभग सात वेरिएंट्स के साथ एक एम्बुलेंस वर्जन में भी पेश किया जाएगा. इसमें एक 7-सीटर और एक 9-सीटर का दो सीटिंग लेआउट ऑप्शन मिलेगा. 

बोलेरो नियो+ में एक 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो स्कॉर्पियो एन के समान इंजन होगा, लेकिन इसमें कम पावर आउटपुट मिलेगा. बोलेरो नियो+ में करीब 120hp का पॉवर मिलेगा, जो कि स्कॉर्पियो एन वाले इंजन से 12hp कम है. इसमें एकमात्र 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, इसमें कोई 4-व्हील-ड्राइव वेरिएंट नहीं मिलेगा. 

स्कॉर्पियो के नीचे होगी स्थित

नई बोलेरो नियो+ महिंद्रा की एसयूवी लाइन-अप का एक नया हिस्सा होगी. यह लाइनअप स्टैण्डर्ड बोलेरो से शुरू होता है और इसमें बोलेरो नियो, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 जैसे मॉडल शामिल हैं. नई बोलेरो नियो+ को स्कॉर्पियो क्लासिक के नीचे प्लेस किया जाएगा. हालांकि, कुछ वेरिएंट के एक-दूसरे को ओवरलैप कर सकते हैं.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा. जिनकी बाजार में बहुत अच्छी पकड़ है. सेल्टोस अभी हाल ही में अपडेट हुई है, जबकि बाकी दोनों को जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें :- बैगर स्टाइल के साथ स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर 650, जानिए क्यों है खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?
Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?
Tiago-Comet की बढ़ेगी टेंशन, Hyundai ला रही सस्ती EV
Tiago-Comet की बढ़ेगी टेंशन, Hyundai ला रही सस्ती EV
UK के पूर्व PM यूज करते हैं भारत में बनी ये बाइक, जानिए खासियत
UK के पूर्व PM यूज करते हैं भारत में बनी ये बाइक, जानिए खासियत
आज लॉन्च होगी Maruti Suzuki की New Baleno, जानें कीमत और फीचर्स
आज लॉन्च होगी Maruti Suzuki की New Baleno, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget