एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Waiting Period: महिंद्रा थार 4x4 की बुकिंग हो रहीं कैंसिल लेकिन 4x2 कार पर बढ़ता जा रहा है वेटिंग पीरियड, जानें वजह

Mahindra Thar 4x2: महिंद्रा थार का डायरेक्ट मुकबला किसी नहीं है. लेकिन ये अपने से महंगी 4WD कार फोर्स गोरखा और मारुति की जिम्नी के सामने मुकाबला पेश करती है.

Mahindra and Mahindra Cars: हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोड कार थार के 2WD वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के साथ लॉन्च किया था. जानकारी के मुताबिक, इस कार की हैवी डिमांड के चलते अब इस कार का वेटिंग पीरियड बढ़कर 18 महीने तक पहुंच गया है. महिंद्रा थार इस सेगमेंट में मारुति जिम्नी और फोर्स गोरखा को टक्कर देती है.

डीजल मॉडल की डिमांड ज्यादा

जानकारी के मुताबिक, अभी भी महिंद्रा थार के पेट्रोल वेरिएंट को खरीदने पर अधिकतम 3 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है. लेकिन इसके डीजल वेरिएंट पर मिलने वाला वेटिंग पीरियड कुछ शहरों में बढ़कर 16-18 महीने तक पहुंच गया है. वहीं थार 4x4 के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर 3 महीने तक का ही वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है.

थार 4x2 की डिमांड ज्यादा

थार लाइन-अप में सबसे अफोर्डेबल कीमत वाली इस कार की डिमांड में तेजी आना किसी भी तरह चौकाने वाली बात नहीं है. लंबाई में 4 मीटर के अंदर और 1.5 लीटर से भी कम इंजन के साथ आने वाली ये कार, 4x4 के मुकाबले आपको किसी भी तरह की कमी महसूस होने देती. साथ ही साथ आपकी जेब से खर्च होने वाले कुछ पैसों की बचत भी कर देती है.

कीमत में अंतर

वहीं अगर 4x2 और थार 4x4 कार के डीजल वेरिएंट एमटी एएक्स (ओ) और एलएक्स की कीमत में अंतर देखें, तो इसमें लगभग 4.17 लाख और 3.88 लाख रुपये का अंतर देखने को मिलता है. जोकि 4x4 थार के लिए एक कमी की तरह काम करता है.

पहले की बुकिंग में कर रहे बदलाव

वहीं जानकारी के मुताबिक, पहले से 4x4 थार की बुकिंग कर चुके ग्राहक अब अपनी बुकिंग में बदलाव कर 4x4 की जगह 4x2 कर रहे हैं. क्योंकि कई ग्राहक ऐसे हैं, जिन्हें थार तो पसंद हैं लेकिन ऑफ रोड  थार की उन्हें जरुरत नहीं है. इसलिए उनके लिए 4x2 विकल्प बेहतर भी है और सस्ता भी. थार 4x4 के वेटिंग पीरियड में कमी आने और थार 4x2 के वेटिंग पीरियड में बढ़ोत्तरी होने का बड़ा कारण यही है.

इनसे होती है टक्कर

महिंद्रा थार का डायरेक्ट मुकबला किसी नहीं है. लेकिन ये अपने से महंगी 4WD कार फोर्स गोरखा और मारुति की जिम्नी के सामने मुकाबला पेश करती है.

यह भी पढ़ें- Moon Trip By World's Fastest Car: दुनिया की टॉप-स्पीड कार से अगर चन्द्रमा पर जायें तो कितना समय लगेगा, पढ़ लीजिये, 'ऐसा लगेगा आप सच में घूम आये'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget