एक्सप्लोरर

गाय को बचाने के चक्कर में पलटी महिंद्रा स्कॉर्पियो, हाईवे पर जानवरों से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सेफ्टी टिप्स

Safe Driving Tips: नेशनल हाईवे 46 पर एक गाय से बचने के चक्कर में महिंद्रा स्कॉर्पियो पलट गई और 100 फीट तक घिसटती रही. आइए जानें ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कौन सी जरूरी ड्राइविंग टिप्स अपनाने चाहिए.

Safe Driving Tips On Highway: भारतीय हाईवे पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इनमें कुछ हादसे मानवीय लापरवाही से होते हैं, तो कुछ सड़क पर घूमते आवारा जानवरों की वजह से. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को नेशनल हाईवे पर एक गाय से टकराने से बचते हुए देखा गया. इस कोशिश में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई और करीब 100 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई.

घटना CCTV में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो में देखा गया कि एक गाय अचानक डिवाइडर पार करते हुए सड़क पर आ गई, जिससे स्कॉर्पियो चालक ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दिया, लेकिन गति तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई और गंभीर हादसा होते-होते बच गया.

सभी यात्री सुरक्षित

हादसे के तुरंत बाद ढाबे का एक गार्ड घटनास्थल पर पहुंचा और यात्रियों की स्थिति की जांच की. सौभाग्य से स्कॉर्पियो में बैठे सभी लोग सुरक्षित निकले, लेकिन यह हादसा एक चेतावनी है कि ओवरस्पीडिंग और अचानक रिएक्शन से क्या हो सकता है.

हाईवे पर जानवर दिखे तो क्या करें?

1. हाईवे पर वाहन चलाते समय अगर सामने जानवर आ जाए, तो घबराने के बजाय संयम से काम लें. कभी भी अचानक स्टीयरिंग को तेजी से न मोड़ें, क्योंकि इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है. तेज रफ्तार में शार्प टर्न लेने से SUV जैसी ऊंची गाड़ियां पलट भी सकती हैं. जानवर को बचाने के चक्कर में अगर आप गाड़ी पर नियंत्रण खो देते हैं, तो हादसा तय है.

2. ब्रेक लगाने से पहले पीछे की ओर देखना जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पीछे कोई गाड़ी तो नहीं आ रहा जो अचानक ब्रेकिंग से टकरा सकता है. सही तरीका यह है कि आप गाड़ी की गति नियंत्रित रखें, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां जानवर सड़क पर आ सकते हैं. ब्रेक और स्टीयरिंग का संयमित इस्तेमाल करें, ब्रेक धीरे दबाएं और स्टीयरिंग को हल्के से घुमाएं.

3. सड़क पर लगातार निगाह बनाए रखें ताकि किसी भी अनहोनी से पहले ही सतर्क हो सकें. जानवर को हटाने के लिए हल्का हॉर्न बजाना भी एक बेहतर उपाय हो सकता है. यदि आपकी गाड़ी में ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) जैसे फीचर्स हैं, तो यह और भी बेहतर है क्योंकि ये तकनीकें गाड़ी को कठिन परिस्थितियों में स्थिर बनाए रखने में मदद करती हैं.

4. SUV चला रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि इन गाड़ियों का गुरुत्वाकर्षण केंद्र ऊंचा होता है. इसका मतलब है कि तेज मोड़ पर इनके पलटने की संभावना ज्यादा होती है. इसलिए तेज रफ्तार से बचें, लंबी दूरी के मोड़ों को पहले से प्लान करें और अचानक ब्रेक लगाने या स्टीयरिंग मोड़ने से बचें. बता दें कि हाईवे पर जानवरों से बचने के लिए गति पर नियंत्रण, बेहतर ऑब्जर्वेशन और संयमित रिएक्शन बेहद जरूरी हैं. 

ये भी पढ़ें: Temba Bavuma Car Collection: महंगी कारों से भरा है टेम्बा बावुमा का गैराज, करोड़ों से शुरू होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget