एक्सप्लोरर

Toyota Hilux को टक्कर देने आ रही Mahindra Scorpio N Pickup! टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

महिंद्रा का स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिकअप ट्रक हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया. क्या ये टोयोटा Hilux से भी लंबा है? आइए इसके डिजाइन, इंजन और लॉन्च डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

महिंद्रा की नई पिकअप गाड़ी इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है. ये गाड़ी Scorpio N SUV पर बनी है, लेकिन इसकी लंबाई इतनी ज्यादा है कि ये Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross जैसी बड़ी पिकअप गाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकती है. स्पाई शॉट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की लंबाई लगभग 5.5 मीटर या उससे अधिक हो सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी गाड़ियों में से एक बनाती है.

कैसा है डिजाइन?

  • अगर डिजाइन और लुक की बात करें तो इस महिंद्रा पिकअप के टेस्ट मॉडल में कई बदलाव नजर आए हैं. इसका फ्रंट लुक Scorpio-N से बिल्कुल अलग है. इसमें नई ग्रिल, हैलोजन हेडलैंप और Ambassador जैसी क्लासिक डिजाइन दी गई है. इसमें वही Clamshell Bonnet तो है, लेकिन अब इसके किनारे पहले से ज्यादा गोल नजर आते हैं. जो मॉडल देखा गया वो सिंगल-कैब वर्जन लगता है, लेकिन जब ये गाड़ी प्रोडक्शन में आएगी तो उसमें डुअल-कैब का ऑप्शन भी मिल सकता है.

  • महिंद्रा की इस नई पिकअप में 18-इंच के स्टील व्हील्स और सड़क पर चलने वाले टायर्स (रोड-बायस्ड) दिए गए हैं, जिससे लग रहा है कि ये लोअर या मिड-स्पेक वर्जन हो सकता है. जबकि पहले जो कॉन्सेप्ट दिखाया गया था, उसमें ऑल-टेरेन टायर्स थे. इस टेस्ट मॉडल को देखकर लगता है कि ये ज्यादा कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है.

इंजन और पावरट्रेन

  • इंजन और पावर की बात करें तो Mahindra Scorpio N Pickup में वही 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो Scorpio-N SUV में भी मिलता है. ये इंजन दो ट्यूनिंग वेरिएंट में आता है – एक लो-स्पेक वर्जन जो 130hp की पावर और 300Nm टॉर्क देता है और दूसरा हाई-स्पेक वर्जन जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 172hp पावर और 370Nm टॉर्क, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 400Nm टॉर्क जनरेट करता है. 

  • चेसिस, सस्पेंशन और कैबिन के लिहाज से, इस पिकअप में वही लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस इस्तेमाल किया गया है, जो Scorpio-N में है. केबिन का इंटीरियर और डैशबोर्ड लेआउट संभवतः Scorpio N से ही लिया जाएगा, जिससे ड्राइवर को एक परिचित और आरामदायक अनुभव मिल सके, खासकर उन यूजर्स के लिए जो इसे कमर्शियल उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करेंगे. अब सवाल उठता है कि क्या येी पिकअप महिंद्रा का Vision SXT मॉडल हो सकता है? महिंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर चार नए कॉन्सेप्ट मॉडल की झलक शेयर की है, जिन्हें 15 अगस्त को होने वाले "Freedom N.U." इवेंट में प्रदर्शित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maruti e-Vitara से लेकर Toyota Hyryder EV तक, जल्द दस्तक देने जा रहीं ये इलेक्ट्रिक कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget