Maruti e-Vitara से लेकर Toyota Hyryder EV तक, जल्द दस्तक देने जा रहीं ये इलेक्ट्रिक कारें
Upcoming EVs in India: अगर आप आने वाले समय में किसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो जल्द ही कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं. आइए इन कारों के बारे में जानते हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में अब ग्राहक लंबी रेंज और दमदार फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कारों (EVs) को भी प्राथमिकता देने लगे हैं. दरअसल, Tata Motors, Maruti Suzuki और Mahindra जैसी बड़ी कंपनियां इस साल कई दमदार इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक कारें 500 किलोमीटर या उससे ज्यादा की रेंज ऑफर करेंगी.
Mahindra XEV 7e
महिंद्रा XEV 7e दरअसल कंपनी की मशहूर SUV XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है. हालांकि कंपनी ने इसके बैटरी पैक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह EV एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. यह कार कंपनी की Born Electric सीरीज का हिस्सा होगी और भारत में मिड-2025 तक लॉन्च हो सकती है.
Maruti Suzuki e-Vitara
Maruti Suzuki की यह पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसे पहली बार India Mobility Global Expo 2024 में प्रदर्शित किया गया था. e-Vitara में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा, जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा रेंज देने में सक्षम होंगे. यह कार कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी छलांग मानी जा रही है.
Mahindra XUV 3X0 EV
Mahindra XUV 3X0 EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. यह कार XUV300 पर आधारित है और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ईवी 400 से 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. कंपनी इसमें मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल कर सकती है.
Toyota Urban Cruiser Hyryder EV
अगली कार टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर है, जिसके इलेक्ट्रिक वर्जन को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक यह भी मारुति ई विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इस गाड़ी में मारुति ई विटारा की तरह ही बैटरी पैक, मोटर और फीचर्स को दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें:-
बस थोड़ा सा इंतजार! 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होने वाली हैं ये कारें, जानें डिटेल्स
Source: IOCL

























