एक्सप्लोरर

सस्ती हुई Mahindra Scorpio N की ऑटोमैटिक वेरिएंट, कई एडवांस फीचर्स से है लैस, जानें कब शुरू होगी डिलीवरी

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो-N का नया Z4 ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आता है. आइए इसके कीमत, इंजन और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Mahindra Scorpio-N Features: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-एन का नया Z4 ट्रिम ऑटोमैटिक वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है. पहले जहां ऑटोमैटिक ऑप्शन केवल Z6 और Z8 ट्रिम्स से शुरू होता था, अब ग्राहक इसे Z4 ट्रिम में भी चुन सकते हैं.

Z4 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17 लाख रुपये है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 18 लाख के करीब रखी गई है. यह कीमत Z6 ट्रिम से लगभग 1 लाख रुपये कम है, जिससे यह वेरिएंट बजट-अनुकूल SUV खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Z4 वेरिएंट में दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला है 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क (ऑटोमैटिक वर्जन में) देता है. यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. दूसरा विकल्प 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो रियर-व्हील ड्राइव में 132 PS और 300 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसका 4WD वर्जन (Z4 E) 175 PS और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है, हालांकि यह फिलहाल केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

कैसा है फीचर्स?

फीचर्स के लिहाज से Z4 वेरिएंट में कई महत्वपूर्ण और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. साथ ही मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, हैलोजन हेडलाइट्स, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, 17-इंच स्टील व्हील्स, रियर स्पॉइलर, पावर विंडोज और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी शामिल हैं. सुरक्षा के मामले में भी Z4 ट्रिम में अच्छा ध्यान दिया गया है. इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS और EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट्स जैसी सेफ्टी सुविधाएं मिलती हैं.

इस वेरिएंट की बुकिंग देशभर में महिंद्रा डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है और कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर सकती है. कुल मिलाकर, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन Z4 ऑटोमैटिक उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो एक फीचर-लोडेड और बजट में फिट बैठने वाली ऑटोमैटिक SUV की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले इतने करोड़ की बिक रही टोयोटा लैंड क्रूजर, जानें कैसा है डिजाइन और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget