एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले इतने करोड़ की बिक रही टोयोटा लैंड क्रूजर, जानें कैसा है डिजाइन और फीचर्स

Toyota Land Cruiser Prado J250: भारत में पहली बार डीजल Toyota Land Cruiser Prado बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है. केरल में यह लग्जरी SUV चुनिंदा कस्टमर के लिए पेश की जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Toyota Land Cruiser Prado J250 Features: भारत में पहली बार Toyota Land Cruiser Prado J250 के डीजल वेरिएंट की बिक्री शुरू हो चुकी है. यह जानकारी केरल के ऑटो मार्केट से सामने आई है, जहां यह लग्जरी ऑफ-रोड SUV चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है.

दरअसल, Prado J250 मॉडल को अगस्त 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था. भारत में इसकी कुछ यूनिट्स पहले ही पहुंच चुकी हैं, जैसे कि फरवरी 2025 में पंजाब में Prado की चार SUVs को देखा गया था. यह मॉडल Land Cruiser LC300 से नीचे पोजिशन किया गया है और भारत में इसे CBU (Complete Built Unit) के रूप में इम्पोर्ट किया जा रहा है.

फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन

इस SUV का डिजाइन बॉक्सी, ऑफ-रोड केंद्रित और प्रैक्टिकल है, जो पुराने J60 मॉडल से प्रेरित है. Prado J250 को GA-F प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और इसकी फ्रेम रिगिडिटी में 50% तक सुधार किया गया है. इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन (1GD-FTV) दिया गया है, जो करीब 201 Bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह SUV पेट्रोल हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड डीजल विकल्पों में भी उपलब्ध है.

भारत में कब होगा लॉन्च

केरल में इस SUV की स्पॉटिंग से संकेत मिलता है कि Prado J250 की कुछ इम्पोर्टेड यूनिट्स पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल 2025 के अंत तक आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है.

बता दें कि Toyota Land Cruiser Prado J250 की भारत में एंट्री, खासकर केरल में दिखाई देना, इस बात का संकेत है कि देश में फिर से हाई-एंड ऑफ-रोडिंग SUV का क्रेज बढ़ रहा है. यह SUV सिर्फ अपने दमदार डिजाइन और मजबूत बनावट के लिए नहीं, बल्कि इसमें दी गई माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से भी खास बन जाती है.

ये भी पढ़ें: मानसून में ड्राइविंग से पहले जरूर करें ये 5 कार चेक्स, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget