एक्सप्लोरर

Mahindra Maxx Pickup: महिंद्रा ने लॉन्च किया 2023 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स 

2023 Mahindra Bolero Maxx Pick-Up Rival: इस पिकअप का मुकाबला टाटा योद्धा से होता है, जिसमें एक 3.0L का बीएस 6 डीजल इंजन मिलता है. इस गाड़ी की कीमत 6.95 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये के बीच है.

2023 Mahindra Bolero Maxx Pick-Up: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी अपडेटेड बोलेरो मैक्स पिक अप को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपये रखी गई है. इस लोडर वाहन को 12 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो सिटी और हैवी ड्यूटी जैसे दो ट्रिम्स में उपलब्ध हैं. इसके सिटी वेरिएंट की कीमत 7.85 लाख रुपये से 8.34 लाख रुपये के बीच है. एक सीएनजी सिटी वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपये है. वहीं इसके हेवी ड्यूटी मॉडल की कीमत 9.26 लाख रुपये से 10.33 लाख रुपये के बीच है. ग्राहक इसे 24,999 रुपये में बुक कर सकते हैं. 

इंजन

नई महिंद्रा मैक्स पिक अप के सभी वेरिएंट्स में समान 2.5L डीजल इंजन दिया गया है, जो 71PS /200Nm और 81PS/220Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह वाहन 1.3 टन से लेकर 2 टन तक पेलोड क्षमता और 3050mm तक लंबी कार्गो बेड के साथ उपलब्ध है.

कितनी है कीमत?

2023 महिंद्रा मैक्स पिक अप के सिटी 1.3 एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की कीमत 7.85 लाख रुपये, सिटी 1.3 एलएक्स वेरिएंट की कीमत 7.95 लाख रुपये, सिटी 1.4 एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपये, सिटी 1.4 एलएक्स वेरिएंट की कीमत 8.34 लाख रुपये, सिटी 1.5 एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपये, सिटी 1.5 एलएक्स वेरियंट की कीमत 8.34 लाख रुपये और सिटी सीएनजी की कीमत 8.25 लाख रुपये है. जबकि इसके हेवी ड्यूटी 1.7 एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की कीमत 9.26 लाख रुपये, हैवी ड्यूटी 1.7 एलएक्स वेरिएंट की कीमत 9.53 लाख रुपये, हैवी ड्यूटी 1.7एल एलएक्स वेरिएंट की कीमत 9.83 लाख रुपये, हेवी ड्यूटी 2.0एल एलएक्स सीबीसी वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये और एचडी 2.0एल एलएक्स वेरिएंट की कीमत 10.33 लाख रुपये है. 

फीचर्स 

इस पिक-अप ट्रक को iMAXX सिस्टम से जोड़ा गया है. इसमें जियो-फेंसिंग, रूट प्लानिंग, व्हीकल ट्रैकिंग, एक्सपेंस मैनेजमेंट, हेल्थ मॉनिटरिंग सहित 50 से अधिक फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें LED टेललैंप्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 20,000km सर्विस इंटरवल दिया गया है.

टाटा योद्धा से होता है मुकाबला

इस पिकअप का मुकाबला टाटा योद्धा से होता है, जिसमें एक 3.0L का बीएस 6 डीजल इंजन मिलता है. इस गाड़ी की कीमत 6.95 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- कार के एसी से चाहते हैं बेहतरीन परफॉर्मेंस, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs
SUV खरीदने वालों की मौज, जुलाई में लॉन्च होंगी 3 दमदार SUVs

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget