एक्सप्लोरर

Car AC Tips: कार के एसी से चाहते हैं बेहतरीन परफॉर्मेंस, तो अपनाएं ये आसान टिप्स 

गर्मी का सीजन आ गया है ऐसे में कार में बिना एसी के सफर करना बहुत मुश्किल भरा काम होता है, आज हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर अपनी कार के एसी से जबरदस्त कूलिंग ले सकेंगे.

Car AC Care: गर्मियों के दौरान बिना एसी के कार में यात्रा करना काफी मुश्किल होता है. यह अधिक गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाने में भी आपकी मदद करता है. हालांकि अधिक गर्मी में बहुत से लोग एसी की कम परफॉर्मेंस से परेशान रहते हैं. इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसे अपनाकर आप अपनी कार के एसी की परफॉर्मेंस बढ़ा सकते हैं.   

कार के अंदर की गर्मी को कम करें

एसी चालू करने से पहले आपको अपनी कार में जमा गर्मी को बाहर निकालना चाहिए, इसके लिए इग्निशन को चालू करने से पहले कार की खिड़कियों को नीचे कर लें. इससे आपकी गाड़ी जल्दी ठंडी हो जाएगी.  

कार को सीधे धूप में न पार्क करें  

कार को ठंडी जगह पार्क करने से एसी को ठीक ढंग से काम करने में मदद मिलती है. कार को सीधे धूप से दूर रखने या छाया में रखने से ओवरहीटिंग से बचने में मदद मिलती है और इससे एसी गाड़ी को जल्दी ठंडा करता है. 

एसी कंडेनसर की करें सफाई 

कार का एसी कंडेनसर पासिंग एयरफ्लो में अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालकर रेफ्रिजरेंट को ठंडा करने में मदद करता है, इसलिए इसके हर समय साफ रहना बहुत जरूरी होता है. इसमें यदि गंदगी जमा रहेगी तो एसी गाड़ी को कम ठंडा करेगा. इसलिए इसकी नियमित रूप से सफाई करवाते रहना चाहिए.

रीसर्क्युलेशन मोड चालू करें

थोड़ी देर के लिए कार एसी चालू करने के बाद, आपको ठंडी हवा मिलने के बाद रीसर्क्युलेशन मोड को ऑन कर देना चाहिए. रीसर्क्युलेशन मोड में एसी बाहर की हवा को नही खींचता है और कार केबिन में उपलब्ध हवा का उपयोग करता है, इससे एसी पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है. 

एसी की करवाएं नियमित रूप से सर्विसिंग

बेहतर कूलिंग के लिए जरूरी है कि कार के एसी की समय पर सर्विसिंग हो, इसलिए यदि आप एसी का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो अपनी गाड़ी की सही समय पर सर्विसिंग जरूर करवाएं. 

ठंडी हवा कार के केबिन से बाहर न निकले

आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब एसी चल रहा हो तो आपकी कार की खिड़कियां पूरी तरह से बंद हों, इससे केबिन को जल्दी और लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद मिलती है. 

गंदे फिल्टर कूलिंग को कम कर सकते हैं

गंदे एसी फिल्टर हवा के पास होने में बाधा डाल सकते हैं, जिससे फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है, इसलिए कार के एयर फिल्टर की समय समय पर सफाई करवाते रहें.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को टक्कर देने आ रही हैं दो नई कारें, जल्द होंगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं अगस्त के टॉप 5 Selling स्कूटर, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget