बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
त्यौहारों के सीजन में जावा और येज्दी बाइक्स पर मिल रहा है जीरो डाउन पेमेंट का शानदार ऑफर. जानिए कम ब्याज दर और आसान EMI फाइनेंस स्कीम की पूरी जानकारी.

हमारे देश में जब भी नवरात्रि त्यौहार आता है और ऐसा देखा जाता है कि ऑटोमोबाइल मार्केट में कई प्रकार के ऑफर देखने को मिलने लगते हैं. जबकि यह ऑफर दिवाली तक चलते रहते हैं. इन दिनों कई ऐसी खबरें आई हैं जहां सुनने को मिला है कि कंपनियां कई तरह के शानदार ऑफर दे रही हैं. कुछ ऐसा ही अब जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स अपने ग्राहकों को दे रही है.
इस फेस्टिवल ऑफर के तहत अब बाइक लवर्स अपनी पसंदीदा क्लासिक या एडवेंचर बाइक को बिना किसी डाउन पेमेंट के आसानी से अपने घर ला सकते हैं. क्योंकि कंपनी ने देश के कई प्रमुख बैंकों और फाइनेंसिंग पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है. चलिए जानतें हैं कि जावा और येज्दी बाइक्स पर क्या-क्या खास ऑफर्स मिल रहे हैं और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं.
जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर
आपको बता दें कि जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स के इस नए फेस्टिव फाइनेंस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन है. क्योंकि अब आपको बाइक की डिलीवरी लेते समय अपनी जेब से एक भी रुपया शुरुआती डाउन पेमेंट के तौर पर नहीं देना होगा.
जबकि इसके अलावा कंपनी 100% ऑन-रोड फंडिंग का विकल्प भी दे रही है. जिसमें बाइक की एक्स-शोरूम कीमत के साथ-साथ इंश्योरेंस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन का खर्च भी आसान लोन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
आसान EMI का भी मौका
वहीं इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए इस फेस्टिव सीजन में कम ब्याज दर और बेहद सस्ती EMI स्कीम्स पेश की हैं. ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 1 साल से लेकर 5 साल तक की आसान लोन अवधि का चुनाव कर सकते हैं.
जबकि इसके अलावा चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लोन आवेदन करने पर ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में छूट और न्यूनतम कागजी कार्रवाई जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. जिससे लोन अप्रूवल की प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाती है.

इन मॉडल्स पर मिल रहा ऑफर
जानकारी दें दे कि जावा और येज्दी ब्रांड की लगभग सभी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों पर यह स्पेशल फाइनेंस ऑफर कुछ सिमित समय के लिए दे रही है. इसमें जावा 350 , जावा पेराक, जावा 42 और 42 बॉबर जैसे मॉडल्स शामिल हैं.
यह सभी मॉडल्स अपने रेट्रो डिजाइन के लिए जाने जाते हैं. वहीं ऑफ-रोडिंग और लंबे सफर के शौकीनों के लिए येज्दी एडवेंचर, येज्दी स्क्रैम्बलर और येज्दी रोडस्टर जैसी दमदार गाड़ियों पर भी जीरो डाउन पेमेंट और स्पेशल EMI डील्स का लाभ उठाया जा सकता है.
कब तक चलेगा यह ऑफर?
बता दें कि कंपनी द्वारा दिए जा रहे यह ऑफर्स देश भर में मौजूद जावा येज्दी की डीलरशिप्स पर सीमित समय के लिए ही लागू रहेगा. जो ग्राहक इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं.
वह लोग शोरूम जाकर बाइक खरीद सकते हैं. वहीं फेस्टिवल के दौरान गाड़ियों की मांग और वेटिंग पीरियड को देखते हुए सलाह दी जाती है कि ग्राहक समय रहते अपने पसंदीदा मॉडल और कलर ऑप्शन की बुकिंग करा लें ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत






















