एक्सप्लोरर

Mahindra Bolero Limited Edition: महिंद्रा ने लॉन्च कर दिया बोलेरो का लिमिटेड एडिशन, इन कारों को मिलेगी टक्कर

महिंद्रा बोलेरो के लिमिटेड एडिशन से मुकाबला करने के लिए घरेलू में पहले से टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेज्जा, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसे विकल्प पहले से मौजूद हैं.

Mahindra Cars: भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में अपनी नई बोलेरो निओ लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया. बोलेरो का ये नया मॉडल बोलेरो निओ N10 पर आधारित है. महिंद्रा बोलेरो लिमिटेड एडिशन को टक्कर देने के लिए मार्केट में पहले से टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेज्जा, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसी कारें मौजूद हैं.

डिजाइन

महिंद्रा की नई बोलेरो निओ के डिजाइन की बात करें तो, ये महिंद्रा TUV300 से मिलता जुलता है. इसके अलावा इस कार में तराशा हुआ हुड, क्रोम के साथ ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और एडजस्टेबल LED हेडलाइट्स के साथ-साथ चौकोर खिड़कियां, साइड मिरर और डिजाइनर पहिये दिए गए हैं. वहीं इसके बैक साइड में नए टेललाइट्स और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील भी दिया गया है. अभी ये कार रॉकी बेज, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट, मैजेस्टिक सिल्वर और ब्लैक जैसे 5 कलर में उपलब्ध है.

इंजन

नई बोलेरो लिमिटेड एडिशन के मौजूदा निओ वेरिएंट में BS6 मानक वाला 1498cc का 1.5-L Mhock डीजल इंजन मौजूद है, जो 100hp की मैक्सिमम पावर और 160Nm का पीक टॉर्क देता है.

ये कार 17 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. इस कार की टॉप स्पीड 125 kmph है. महिंद्रा जल्द ही इसके निओ प्लस वर्जन को दमदार 2.2-L डीजल इंजन के साथ पेश कर सकती है.

फीचर्स

नई बोलेरो निओ लिमिटेड एडिशन में 7-सीटर केबिन को इटैलियन-थीम दी गयी है. इसके अलावा इसमें प्रीमियम फैब्रिक वाली सीटें, आर्मरेस्ट, रिमोट लॉक, की-लेस एंट्री और एक मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग-व्हील देखने को मिलती है. इसके अलावा कार में सिल्वर एक्सेंट में एक सेंटर कंसोल, क्रूज कंट्रोल और 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से इस कार में ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर भी दिए गए हैं.

कीमत

नई बोलेरो निओ लिमिटेड एडिशन को 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में बाजार उतारा किया गया है. ये मॉडल N10 से 29,000 रुपये महंगा और N10 (O) से 78,000 रुपये सस्ता है.

अन्य विकल्प

महिंद्रा बोलेरो के लिमिटेड एडिशन से मुकाबला करने के लिए घरेलू में पहले से टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेज्जा, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसे विकल्प पहले से मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Yamaha RX100: फिर जलवा दिखाने आ रही है 90 के दशक की ये बाइक, इन खास फीचर्स के साथ हो सकती है वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget