एक्सप्लोरर

Mahindra Jeeto Strong: महिंद्रा ने लॉन्च किया जीतो स्ट्रॉन्ग मिनी ट्रक, ज्यादा पेलोड क्षमता के साथ देगा बेहतरीन माइलेज

महिंद्रा जीतो स्ट्रॉन्ग डीजल एडिशन में 815 किलोग्राम की ज्यादा पेलोड क्षमता है, जबकि सीएनजी एडिशन की पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है...पढ़ें पूरी खबर.

Mahindra Jeeto Strong Launched: महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने नया महिंद्रा जीतो स्ट्रॉन्ग मिनी ट्रक लॉन्च किया है. नये जीतो स्ट्रॉन्ग के साथ कंपनी का लक्ष्य देश में जीतो रेंज की बिक्री को और बढ़ाना है. कंपनी पहले ही देश में 2 लाख से ज्यादा इस कार्गो वाहन को बेच चुकी है. दावा किया गया है कि यह सेगमेंट में बेस्ट माइलेज, हाई पेलोड कैपेसिटी और ज्यादा फीचर्स से लैस है.

कितनी है कीमत?

महिंद्रा जीतो स्ट्रॉन्ग जीतो प्लस (डीजल और सीएनजी) का सक्सेसर है, जिसमें जीतो प्लस की तुलना में 100 किलोग्राम अतिरिक्त पेलोड क्षमता है. जीतो स्ट्रॉन्ग के डीजल एडिशन की कीमत 5.28 लाख रुपये है, जबकि सीएनजी एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू होती है.

पेलोड क्षमता और माइलेज

महिंद्रा जीतो स्ट्रॉन्ग डीजल एडिशन में 815 किलोग्राम की ज्यादा पेलोड क्षमता है, जबकि सीएनजी एडिशन की पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है. डीजल मॉडल में 32 किमी प्रति लीटर का सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज मिलने का दावा किया गया है. जबकि सीएनजी वेरिएंट 35 किमी/किग्रा की प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आता है. यह सेगमेंट का पहला सब-2 टन ICE कार्गो 4-व्हीलर, इलेक्ट्रिक वैक्यूम पंप-असिस्टेड ब्रेकिंग, एक नये डिजिटल क्लस्टर और बेहतर सस्पेंशन से लैस. बेहतर अनुभव के लिए, महिंद्रा ड्राइवर के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा भी देती है. साथ ही कंपनी नई जीतो स्ट्रॉन्ग के साथ 3 साल या 72,000 किमी की वारंटी भी दे रही है.

कंपनी ने क्या कहा?

एमएलएमएमएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, “महिंद्रा में, हम लगातार ग्राहकों की प्रतिक्रिया और उनकी बढ़ती जरूरतों को सुनते हैं. निरंतर प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. जीतो स्ट्रॉन्ग - अपनी बेजोड़ पेलोड क्षमता, बेहतर माइलेज के साथ-साथ आकर्षक कीमत के साथ अपने सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनता है. यह न केवल लास्ट माइल कार्गो डिलीवरी को बदल देगा, बल्कि हमारे ड्राइवर भागीदारों के जीवन को भी बदल देगा, जिससे उन्हें अधिक डिलीवरी और अधिक बचत हासिल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प ने 3 कॉन्सेप्ट मॉडल के साथ पेश किये 7 नए टू व्हीलर, बवाल मचाने की है तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget