एक्सप्लोरर

Mahindra & Mahindra: खरीदने जा रहे हैं महिंद्रा की कार? तो जान लीजिये किस कार के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार

महिंद्रा की सबसे ज्यादा डिमाडिंग प्रोडक्ट स्कार्पियो एन का बाजार में टाटा सफारी से मुकाबला होता है, जिसमें एक 2.0L डीजल इंजन मिलता है. जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है.

Mahindra Pending Bookings: महिंद्रा की एसयूवी कारों की बाजार में बहुत भारी डिमांड है, खासकर स्कार्पियो एन, थार और एक्सयूवी700 को लोग बहुत पसंद करते हैं. इन कारों के ग्राहकों को 17 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है, जबकि बोलेरो, बोलरो नियो और एसयूवी 400 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है. बड़ा ऑर्डर बुक होना कंपनी के लिए अच्छी बात है, लेकिन इससे ग्राहकों को अपनी कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. इसी कारण महिंद्रा अपने पेंडिंग ऑर्डर्स को कम करने में जुटी हुई है और इस साल कंपनी का कोई नया लॉन्च नहीं होगा.   

कितना पेंडिंग है ऑर्डर

कंपनी के पास फिलहाल स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए 1.17 लाख यूनिट से अधिक का पेंडिंग ऑर्डर है. स्कॉर्पियो क्लासिक की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को लगभग 7 महीने और स्कॉर्पियो एन के लिए ग्राहकों को 17 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. इनकी डिमांड प्रति माह लगभग 14,000 यूनिट्स के उत्पादन से काफी अधिक है और बुकिंग की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. Scorpio N के लॉन्च से पहले XUV700 का वेटिंग पीरियड सबसे लंबा था, जो कि 24 महीनों तक पहुंच गया था. हालांकि अभी भी इसके लिए लगभग 13 महीने का वेटिंग पीरियड है. XUV700 के लिए 78,000 यूनिट के ऑर्डर पेंडिंग हैं. 

थार की भी ज्यादा है डिमांड

इस साल की शुरुआत में महिंद्रा ने थार का 2WD वर्जन लॉन्च किया था. जिसकी बाजार में भारी डिमांड है. थार 2WD की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इसके लिए बुकिंग जारी है. इसके लिए लगभग 12 महीने का वेटिंग पीरियड है. जबकि इसके 4WD वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड घटकर लगभग 1 से 2 महीने रह गया है. थार (2WD और 4WD) के लिए कुल 58,000 यूनिट ऑर्डर पेंडिंग हैं. वहीं  XUV300, XUV400, बोलेरो वेटिंग पीरियड को मिलाकर कंपनी के पास 29,000 यूनिट्स के पेंडिंग ऑर्डर हैं. XUV300 का वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने है, जबकि कहीं कहीं XUV400 तुरंत उपलब्ध है. बोलेरो के लिए वेटिंग पीरियड एक महीने से कम है. 

नहीं होगी कोई नई लॉन्चिंग

पेंडिंग ऑर्डर्स के बढ़ते दबाव को देखते हुए कंपनी इस साल कोई नई लॉन्च नहीं करने वाली है. जिसमें थार 5-डोर और एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट जैसे प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को अगले साल के लिए टाल दिया गया है.

किससे होता है मुकाबला

महिंद्रा की सबसे ज्यादा डिमाडिंग प्रोडक्ट स्कार्पियो एन का बाजार में टाटा सफारी से मुकाबला होता है, जिसमें एक 2.0L डीजल इंजन मिलता है. जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है.

यह भी पढ़ें :- खरीदने जा रहे हैं पुरानी गाड़ी, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget