एक्सप्लोरर

Mahindra XUV400: लोगों को पसंद आयी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी400, कर डाली 10,000 से ज्यादा बुकिंग

महिंद्रा ने इस कार को बुक करने वाले शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी थी. वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये है.

Mahindra XUV400 Electric: महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी400 को बाजार में उतारा है. जो इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे लोगों का खूब पसंद आ रही है. जिसकी वजह से कंपनी को धड़ाधड़ इसकी बुकिंग मिलना जारी है. इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट EC और EL में पेश किया गया है.

26 जनवरी से शुरू हुई थी बुकिंग

महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग की शुरुआत 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन से की थी और महज कुछ दिनों के भीतर ही कंपनी को 10,000 से ज्यादा की बुकिंग मिल चुकी हैं. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये रखा है.

कीमत

महिंद्रा ने इस कार को बुक करने वाले शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी थी. वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये है. महिंद्रा इस कार को महिंद्रा देश के 34 शहरों में उपलब्ध करा रही है.

वेटिंग पीरियड बढ़ा

महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक कार के वेटिंग पीरियड में बढ़ोत्तरी कर, इसे सात महीने कर दिया गया है. जिसका कारण इस कार के लिए हो रही जबरदस्त बुकिंग है. पहले महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी400 के ईएल वेरिएंट की डिलीवरी आने वाली मार्च से और ईसी वेरिएंट की डिलीवरी त्यौहारी सीजन में शुरू करने वाली थी, लेकिन अब इसमें बढ़ोत्तरी कर इसे सात महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

पावर पैक

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी400 में 34.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मौजूद है. वहीं इसके हाई-स्पेक ईएल वेरिएंट में 39.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसके अलावा इसे दो चार्जिंग ऑप्शन पहला 3.3 kW चार्जिंग ऑप्शन और दूसरा 7.2 kW चार्जिंग ऑप्शन दिया जाता है.

पावर रेंज

महिंद्रा एक्सयूवी400 का टॉप स्पेक ईएल वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 456 किमी की ड्राइव रेंज देने में सक्षम होगा. जबकि ईसी वेरिएंट 375 किमी तक की रेंज वाला हो सकता है. दोनों वेरिएंट कार को मैक्सिमम 50 PS की पावर और 310 Nm का हाइएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. महिंद्रा इसी साल इस कार के 20,000 यूनिट की डिलीवरी का लक्ष्य लेकर चल रही है.

यह भी पढ़ें :- अब हुंडई आई 20 खरीदने के लिये चुकानी होगी ज्यादा रकम, देखें सभी वेरिएंट के नए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026 में होगा बड़ा SUV धमाका, लॉन्च होंगी 2 दमदार Hybrid SUVs
Diwali 2026 में होगा बड़ा SUV धमाका, लॉन्च होंगी 2 दमदार Hybrid SUVs
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
EV चलाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा देश का सबसे एडवांस चार्जिंग नेटवर्क
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget