एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: बढ़ गई महिंद्रा थार की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने रुपये ज्यादा

Mahindra Thar Price Hicked: इस कार का मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर से होगा, जिसमें एक 1.5 L पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 4×4 ड्राइवट्रेन मिलता है.

Mahindra Thar Price Hike: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय ऑफ रोड एसयूवी थार रेंज के दामों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने इस एसयूवी के कीमत को 1.05 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है. कीमतों में इस बढ़ोत्तरी का कारण थार को बीएस 6 फेज- 2 और आरडीई उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार अपडेट किया जाना है. नई कीमतें लागू होने के बाद  थार के टॉप डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन रियर व्हील ड्राइव एक्स (ओ) वर्जन की कीमत अब 55,000 रुपये अधिक हो गई है. वहीं महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन रियर व्हील ड्राइव वर्जन की कीमत अब 1.05 लाख रुपये बढ़ गई है. साथ ही इसके अन्य मॉडल्स की कीमत भी 28,000 रुपये तक बढ़ गई है. 

कितनी है नई कीमतें

कीमतों में बढ़ोतरी अब महिंद्रा थार एसयूवी के टॉप-स्पेक एलएक्स हार्ड टॉप डीजल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट का नया एक्स शोरूम प्राइस 16.77 लाख रुपये हो गया है. वहीं फोर व्हील ड्राइव के बेस वेरिएंट की नई एक्स शोरूम कीमत अब 13.49 लाख रुपये हो गई है. जबकि इस एसयूवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत अब 55,000 रुपये बढ़ गई है. हालांकि, कंपनी इस एसयूवी के एंट्री लेवल की कीमत को कम रखने के लिए कंपनी इसका नया बेस वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है. इसे मौजूदा AX (O) वेरिएंट के नीचे प्लेस किया जाएगा. लेकिन फिलहाल इस नए बेस वेरिएंट के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है. 

कैसी है ये एसयूवी

महिंद्रा थार बाजार में रियर-व्हील ड्राइव और फ्रंट-व्हील ड्राइव जैसे दो वर्जन में उपलब्ध है. इसके रियर-व्हील ड्राइव वर्जन ने दो पावरट्रेन का विकल्प मिलता है, जिसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. ये क्रमशः 150 पीएस और 115 पीएस की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. जबकि इसके 4-व्हील ड्राइव वर्जन में भी दो इंजन के विकल्प मिलते हैं. जिसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प शामिल है. जो क्रमशः 150 पीएस की पॉवर और 130 पीएस की पॉवर जेनरेट करते हैं. दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. 

मारुति सुजुकी जिम्नी से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर से होगा, जिसमें एक 1.5 L पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 4×4 ड्राइवट्रेन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- खरीदना चाहते हैं एक सस्ती 7 सीटर कार, तो इन मॉडल्स पर कर सकते हैं विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget