एक्सप्लोरर

Mahindra & Mahindra EV: अपना पहला इलेक्ट्रिक ट्रक लाने की तैयारी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, 2025 में होगी एंट्री

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा की बाजार में हिस्सेदारी नवंबर में 47% थी, FADA द्वारा जारी किये आंकड़ों के मुताबिक, उसी महीने टाटा मोटर्स की बाजार में हिस्सेदारी 31.2% रही.

Mahindra & Mahindra Electric Truck: दिग्गज घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा, खुद को एक बेहद कॉम्पिटिशन वाले सेगमेंट में स्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहनों (एलसीवी) की अपनी शुरुआती रेंज डेवलप कर रही है. जिसमें पेट्रोल-डीजल की जगह प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और इलेक्ट्रिक जैसे ग्रीन एनर्जी वाले वाहन होंगे. 

livemint.com के मुताबिक, महिंद्रा ने अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो गाड़ियों की जगह, 2025 में इलेक्ट्रिक चार-पहिया कमर्शियल गाड़ियों की अपनी पहली लाइन-अप लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. 

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सबसे पहले अपनाने वाला सेगमेंट रहा है और एमएंडएम के पास पहले से ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो है. साथ ही 2025-26 तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एक नई सीरीज के साथ एलसीवी सब-3.5 टन केटेगरी में और बढ़ोतरी की तैयारी है. 

महिंद्रा का ये नया मॉडल सब-3 टन सेगमेंट में टाटा ऐस ईवी और अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक ट्रकों की आईईवी सीरीज के साथ मुकाबला करेगा. छोटे और हल्के इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ियों का बाजार अभी शुरुआती दौर में है और तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि बड़े बेड़े ऑपरेटर आखिरी-मील डिलीवरी के लिए उत्सर्जन-अनुकूल टेक्नोलॉजी की तलाश कर रहे हैं. यह बदलाव प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल स्टेप वाइज बाहर करने, उत्सर्जन से जुड़े नियमों को बेहतर करने के साथ साथ, फ्लीट ऑपरेटरों को भी लाभ हो सके. 

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा की बाजार में हिस्सेदारी नवंबर में 47% थी, जिसके चलते यह इस सेगमेंट बाजार में सबसे आगे निकल गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी किये आंकड़ों के मुताबिक, उसी महीने टाटा मोटर्स की बाजार में हिस्सेदारी 31.2% रही. 

पिछले साल, महिंद्रा हल्के कमर्शियल गाड़ियों के सेगमेंट में टाटा मोटर्स को पीछे कर, पहले नंबर पर काबिज रही. वहीं अशोक लीलैंड का उद्देश्य एलसीवी बाजार में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करना है. जिसके लिए कंपनी का दावा है कि, 2024 में लॉन्च होने वाली उसके आईईवी ट्रकों के लिए 10,000 से ज्यादा यूनिट्स के ऑर्डर भी मिल चुके हैं. 

वहीं दूसरी तरफ, भारत में इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च करने वाली पहली ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मई 2022 में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करते समय पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में ऐस ईवी की 39,000 इकाइयों की डिलीवरी के लिए कई ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ समझौता किया है. 

यह भी पढ़ें- Maruti 800 लॉन्‍च के पूरे हुए 40 साल... जानें कैसा रहा जमीन से बुलंदियों तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget