एक्सप्लोरर

NHAI का बड़ा कदम, एक्सप्रेसवे पर किया टोल फ्री सफर

Lucknow Kanpur Expressway Toll Free: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के बाद NHAI ने टोल वसूली पर पूरी तरह रोक लगा दी है. जानिए निर्माण कंपनी पर क्या कार्रवाई हुई है.

Lucknow Kanpur Expressway Toll Free: हमारे देश में इन दिनों एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने में सरकार कोई  कसर नहीं छोड़ रही है. जिसके चलते अब भारत में एक से दूसरे शहर और राज्य में सफर करना बेहद ही आसान हो गया है. लेकिन इस बीच एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, अभी हाल ही में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद कर दिया है.

बता दें कि, जब तक सड़क की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो जाती तब तक यात्री इस एक्सप्रेसवे पर बिना एक भी रुपया दिए बिल्कुल फ्री में सफर कर सकेंगे. 13 जुलाई को शुरू हुए इस 63 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड कॉरिडोर पर 275 रुपये तक का टोल वसूला जा रहा था. लेकिन उद्घाटन के महज 20 दिनों के भीतर सड़क की परत खिसकने और जगह-जगह धंसने की गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद प्राधिकरण ने यह बड़ा फैसला लिया है. चलिए विस्तार से जानतें हैं इस खबर के बारे में.

NHAI ने लिया बड़ा फैसला 

आपको बता दें कि, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के तुरंत बाद खराब गुणवत्ता और गड्ढों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी थीं. इस मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने सिर्फ टोल फ्री सफर का ऐलान ही नहीं किया बल्कि निर्माण कार्य करने वाली ठेकेदार कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

एनएचएआई ने कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की सिफारिश सड़क परिवहन मंत्रालय से की है. जिससे कंपनी भविष्य में किसी भी नए प्रोजेक्ट का टेंडर नहीं ले सकेगी. इसके अलावा कंपनी पर 2 फीसदी का भारी-भरकम जुर्माना भी ठोका गया है.


NHAI का बड़ा कदम, एक्सप्रेसवे पर किया टोल फ्री सफर

यह भी पढ़ें: Activa नहीं, ये स्कूटर हैं शॉर्ट हाइट राइडर्स की पहली पसंद

ठेकेदार और अफसरों पर गिरी गाज

बता दें कि, एनएचएआई ने निर्माण की देखरेख में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और इंजीनियरों पर भी कड़ी कार्यवाही की है. निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, रेजिडेंट इंजीनियर और स्वतंत्र सलाहकार इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. 

इन तीनों को अगले दो सालों के लिए किसी भी सरकारी हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके अलावा एनएचएआई ने अपने प्रशासनिक स्तर पर भी एक्शन लेते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को हटाकर उनके मूल विभाग में भेज दिया है और पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर को चार्जशीट जारी कर दी है.

कंपनी उठाएगी मरम्मत का खर्च  

जानकारी दें दे कि, एनएचएआई ने साफ कर दिया है कि एक्सप्रेसवे की मरम्मत का करीब 3 करोड़ रुपये का पूरा खर्च पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी को करना होगा. इतना ही नहीं टोल टैक्स बंद होने की वजह से रोजाना होने वाले वित्तीय नुकसान की भरपाई भी कंपनी से ही कराई जाएगी. 

एक्सप्रेसवे बार-बार क्यों धंस रहा है इसकी सूक्ष्म और तकनीकी जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों की एक विशेष टीम गठित की गई है. इसके अलावा लेजर तकनीक से पूरी सड़क की जांच की जा रही है ताकि छिपी हुई खामियों का पता लगाया जा सके.

कब तक मिलेगी राहत?

आपको बता दें कि, फिलहाल उन्नाव और आसपास के प्रभावित हिस्सों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि जब तक एक्सप्रेसवे की पेवमेंट क्वालिटी और सुरक्षा मानकों को 100% दुरुस्त नहीं कर लिया जाता तब तक टोल प्लाजा पर ऑनलाइन टोल कटौती का सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा.


NHAI का बड़ा कदम, एक्सप्रेसवे पर किया टोल फ्री सफर

जबकि लगातार बारिश के मौसम में इस एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ड्राइवरों को असुविधा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. ऐसे में लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्रियों को मरम्मत पूरी होने तक मुफ्त सफर की सहूलियत मिलती रहेगी.

यह भी पढ़ें: Upcoming Sedan Cars India 2026 : मानसून बाद धाक जमाने आ रहीं ये तीन सिडान, कर लें थोड़ा इंतजार

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget