एक्सप्लोरर

Lamborghini Urus S: लैंबोर्गिनी ने भारत में लॉन्च की उरुस एस एसयूवी, कीमत 4.18 करोड़ रुपये

Lamborghini Urus S Riva: नई 2023 उरूस एस की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.18 करोड़ रुपये रखी गई है. इसका मुकाबला बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, फेरारी पोर्टोफिनो, बेंटले बेंटायगा जैसी कारों से होता है.

Lamborghini Urus S launched: लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैंबोर्गिनी इंडिया ने आज अपनी एक नई एसयूवी उरूस एस की लॉन्चिंग कर दी है. यह नई एसयूवी स्टैंडर्ड उरूस और उरूस परफॉर्मेट के बीच फिट होगी. हालांकि, यह किसी भी मामले में उरुस परफॉर्मेंट से कम नहीं है. आइए विस्तार से जानते हैं 2023 लैंबोर्गिनी उरूस एस के बारे में.

कैसी है उरुस एस?

उरुस एस, स्टैंडर्ड उरुस का एक डेवलप्ड मॉडल है. इसके फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है. लेकिन इसके मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखा गया है. इसके व्हील आर्च को ट्वीक किया गया है और कार्बन फाइबर हुड को अब बॉडी कलर में पेंट किया गया है. इस एसयूवी के फ्रंट में मेटल स्किड प्लेट और 21-इंच या 23-इंच व्हील का विकल्प दिया गया है. इसमें अपडेटेड इंटीरियर थीम फिनिश का भी विकल्प मौजूद है. इसके लेदर और ट्रिम एलिमेंट्स को भी अपडेट किया गया है. अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर जियोफेंसिंग, वैलेट मोड और अधिक कनेक्टेड फीचर्स की एक लंबी रेंज दी गई है. 

उरुस एस इंजन

उरूस एस परफॉर्मेंट की तुलना में अधिक प्रैक्टिकल है. लेकिन इसमें परफॉर्मेंट वाले ही 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 657 एचपी की पॉवर और 850 एनएम का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स सभी पहियों को पावर देता है. इसमें हर पहिए पर एक लिमिट-स्लिप डिफरेंशियल और डायनेमिक टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन मिलता है. यह कार केवल 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है. जबकि उरूस परफॉर्मेंट केवल 3.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है.

उरुस एस ब्रेकिंग सिस्टम 

इसमें स्टैंडर्ड 21-इंच के व्हील्स को पिरेली पी ज़ीरो टायर के साथ दिया गया है, जिसमे में 440 मिमी फ्रंट कार्बन सिरेमिक ब्रेक डिस्क (सीसीबी) और 370 मिमी रियर कार्बन सिरेमिक ब्रेक डिस्क दिए गए हैं. उरूस एस की फ्यूल टैंक क्षमता 85 लीटर है.

उरुस एस कीमत

नई 2023 उरूस एस की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.18 करोड़ रुपये रखी गई है. इसका मुकाबला बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, फेरारी पोर्टोफिनो, एस्टन मार्टिन डीबी 11, फेरारी एफ 8 ट्रिब्यूटो, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और बेंटले बेंटायगा जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा, पिछले महीने हुई इतनी बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget