एक्सप्लोरर

जल्द आ रही है KTM 160 Duke, कंपनी ने जारी किया पहला टीजर, जानें कैसे होंगे फीचर्स

KTM 160 Duke जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी किया है, जिससे साफ है कि KTM अब अपनी एंट्री-लेवल बाइक को नए लुक और स्टाइल में पेश कर सकती है.

KTM भारत में एक नई बाइक KTM 160 Duke लॉन्च करने जा रही है. इसका पहला टीजर हाल ही में सामने आया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक नया और दमदार मॉडल लाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि ये बाइक 125 Duke की जगह लेगी, जिसे कम बिक्री के कारण बंद कर दिया गया था. KTM 160 Duke एक पावरफुल और अट्रैक्टिव ऑप्शन के रूप में पेश की जाएगी.

फीचर्स और डिजाइन

  • टीजर में बाइक की पूरी डिटेल्स नहीं बताई गई हैं, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस नई बाइक को KTM 200 Duke के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसका मतलब है कि इसमें वही शानदार सेकंड जेनरेशन डिजाइन मिलेगा, जो पहले से ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस नई बाइक में भी ट्रेलिस फ्रेम, 43mm USD फ्रंट फोर्क्स, और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा डुअल-चैनल ABS और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की भी संभावना है. अगर ये सब फीचर्स दिए जाते हैं, तो ये बाइक न केवल दिखने में स्टाइलिश होगी बल्कि चलाने में भी बेहद सुरक्षित और आरामदायक होगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • नई KTM 160 Duke में एक बिल्कुल नया 160cc इंजन दिया जाएगा जो कि मौजूदा 200 Duke के इंजन से डेरिव किया गया होगा. इस इंजन से लगभग 19-20bhp की पावर निकलने की उम्मीद है, जो इसे एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाएगा. ये पावरफुल इंजन रोजमर्रा की राइडिंग के साथ-साथ हाईवे क्रूजिंग के लिए भी बेहत होगा और अगर KTM इसमें अपनी सिग्नेचर थ्रोटी एग्जॉस्ट नोट को बरकरार रखता है, तो ये बाइक युवा राइडर्स को काफी पसंद आ सकती है.

कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत?

कई रिपोर्ट्स की मानें तो KTM इस नई 160 Duke को 2025 के मिड ईयर यानी जुलाई-अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकती है. ये समय इसीलिए चुना गया है ताकि बाइक की फेस्टिव सीजन से पहले अच्छी पकड़ बनाई जा सके. बता दें कि लॉन्च के बाद ये बाइक कंपनी की सबसे किफायती परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल होगी.

ये भी पढ़ें: Bajaj के EV बिजनेस को बड़ा झटका, घट सकती है दूसरी तिमाही की सेल, जानिए क्या है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget