एक्सप्लोरर

Car Safety rating: गाड़ियों को कैसे दी जाती है कार सेफ्टी रेटिंग, आसान भाषा में समझें

अभी गाड़ियों की रेटिंग ग्लोबल एनकैप, यूरो एनकैप जैसी विदेशी संस्था देती हैं. लेकिन जल्द ही देश में गाड़ियों की सुरक्षा जांचने के लिए संस्था को तैयार किया जा रहा है. जिसका नाम भारत एनकैप होगा.

Car Crash Test: साल दर साल बढ़ रहे दुर्घटना के आंकड़ों को देखते हुए, अब कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक कार के डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ गाड़ी की सेफ्टी रेटिंग भी चेक करते हैं. ताकि उस कार में सफर के दौरान सुरक्षित फील किया जा सके. लेकिन कोई कार कितनी सुरक्षित है और इसे ये रेटिंग कौन देता है. आगे हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

इंसानों की डमी का किया जाता है प्रयोग

किसी भी कार को सेफ्टी रेटिंग देने के लिए उसका क्रैश यानि एक्सीडेंट टेस्ट करना होता है. जिसके लिए बड़े इंसानों और बच्चे की डमी का प्रयोग किया जाता है. बड़े इंसान की डमी को फ्रंट सीट पर और बच्चे को पीछे की सीट पर चाइल्ड सेफ्टी मानक के अनुसार बिठाया जाता है. इसके बाद कार की टक्कर एक मजबूत दीवार जैसी चीज से कराई जाती है. फिर इसके बाद कार के सेफ्टी फीचर्स का आंकलन किया जाता है. कि किस फीचर ने कितना काम किया और कार कितनी डेमेज हुई. इसी के आधार पर कार को सुरक्षा रेटिंग दी जाती है.

भारत में शुरू होगी रेटिंग प्रणाली

वर्तमान समय में गाड़ियों को सुरक्षा रेटिंग देने के लिए भारत में कोई संस्था नहीं है. अभी गाड़ियों की रेटिंग ग्लोबल एनकैप, यूरो एनकैप जैसी विदेशी संस्था देती हैं. जिसके लिए भारत में बनी कारों को बाहर भेजना होता है. लेकिन जल्द ही देश में गाड़ियों की सुरक्षा जांचने के लिए संस्था को तैयार किया जा रहा है. जिसका नाम भारत एनकैप होगा.

कितनी सुरक्षा रेटिंग जरुरी

सुरक्षा के लिहाज से अगर देखा जाये तो किसी भी गाड़ी का कम से कम 4 स्टार रेटिंग होना जरुरी है. ताकि किसी भी दुर्घटना कि स्थिति में उस गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों को कम से कम नुकसान पहुंचे. इस समय भारत में सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन पहले नंबर पर हैं. इन दोनों कारों को 5 स्टार रेटिंग दी गयी है.

यह भी पढ़ें- Sales Report: रॉयल इनफील्ड की बिक्री में आई गिरावट, लेकिन धड़ल्ले से बिकीं ये बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Traffic Rules: एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
हाईवे पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, जानिए कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम
BAT-BMS एप से कैसे बचाएं अपना ई-रिक्शा, किन तरीकों से बंद कर सकते हैं बैटरी का ब्लूटूथ?
BAT-BMS एप से कैसे बचाएं अपना ई-रिक्शा, किन तरीकों से बंद कर सकते हैं बैटरी का ब्लूटूथ?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget