एक्सप्लोरर

Car Modification: कार का बेस वेरिएंट बन जायेगा टॉप मॉडल जैसा, बस कर लीजिये ये काम

टॉप वेरिएंट कारों में दिया जाने वाला आर्म रेस्ट भी आप कार में अलग से लगवा सकते हैं. ये देखने में तो अच्छा लगता ही है. साथ ही साथ ड्राइवर और को पैसेंजर के लिए काफी आरामदायक भी रहता है.

Vehicle Modification: कार निर्माता कंपनियां अपनी किसी भी कार को कई वेरिएंट में पेश करती है और अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से ही उनमें फीचर्स देती है. ये फीचर्स ही होते हैं, जो अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से गाड़ियों की कीमत तय करने में भूमिका निभाते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके पास अच्छी और लेटेस्ट फीचर्स वाली गाड़ी हो. लेकिन कई बार अच्छे फीचर्स वाली कार लेने के लिए बजट नहीं होता. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बेस वेरिएंट वाली कार खरीदने के बाद भी टॉप वेरिएंट वाली फीलिंग कैसे ले सकते हैं वो भी काफी कम बजट में.

अच्छे सीट कवर डलवाएं

अगर आपने किसी भी गाड़ी का बेस वेरिएंट खरीदा है और उसे शानदार लुक देना चाहते हैं, तो अच्छे सीट कवर डलवाएं. जिससे कार का इंटीरियर प्रीमियम लुक देने लगेगा. इसके लिए आपको साधारण सीट कवर की तुलना में 2-3 हजार रुपये ही ज्यादा देने पड़ेंगे.

बड़ा म्यूजिक सिस्टम

एक दो कंपनियों को छोड़कर किसी भी गाड़ी के बेस वेरिएंट में म्यूजिक सिस्टम नहीं मिलता. लेकिन  आप बाहर मार्केट से दस हजार रुपये तक की कीमत में 9 इंच तक का म्यूजिक सिस्टम लगवा सकते हैं. जो एपल कार प्ले और एंड्राइड के सपोर्ट और अच्छी म्यूजिक क्वालिटी के साथ टॉप वेरिएंट वाला लुक देने का काम करेगा.

एम्बिएंट लाइट्स

टॉप मॉडल कारों में दी जाने वाली एम्बिएंट लाइटिंग इसे रात के समय एक अलग लुक देती है. इसे आप 2-3 हजार रुपये की कीमत में अपने बेस मॉडल में भी लगवा सकते हैं.

आर्म रेस्ट

टॉप वेरिएंट कारों में दिया जाने वाला आर्म रेस्ट भी आप कार में अलग से लगवा सकते हैं. ये देखने में तो अच्छा लगता ही है. साथ ही साथ ड्राइवर और को पैसेंजर के लिए काफी आरामदायक भी रहता है.

अलॉय व्हील

टॉप वेरिएंट कारों में दिए जाने वाले अलॉय व्हील किसी भी गाड़ी के साइड प्रोफाइल में चार चांद लगाने का काम करते हैं. इसे आप बेस वेरिएंट में लगभग 10-15 हजार की कीमत में लगवा सकते हैं. किसी भी गाड़ी के बेस वेरिएंट में किया गया इतना खर्चा, कंपनी की तरफ से खरीदी जाने वाली टॉप वेरिएंट कार के मुकाबले काफी कम होता है.

यह भी पढ़ें- Car Under 4 Lakh: इतने में तो एक अच्छी स्पोर्ट्स बाइक नहीं आएगी, जितने में इन कारों के मालिक बन जायेंगे आप, तस्वीरें देख लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget