एक्सप्लोरर

Kia EV9 SUV: किआ ने अपनी ईवी9 से उठाया पर्दा, आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं इसके शानदार फीचर्स

किआ की इस एसयूवी इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी9 का मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर, बीएमडब्ल्यू एक्स5 लैंड रोवर डिस्कवरी बीएमडब्ल्यू एक्स7 जैसी कारों से होगा.

Kia Electric SUV Car: साउथ कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ लगातार अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने में लगी हुई है. कंपनी ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवी9 से पर्दा हटा दिया है. लेटेस्ट और एडवांस्ड फीचर्स से पैक ये कार कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी कार है, जिसके जरिये कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों की सेल 2022 तक 1.2 मिलियन तक करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

कंपनी ने अभी अपनी इस कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स की जानकारी दे दी है. कंपनी इस कार को दुनिया के चुनिंदा देशों में, 2023 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए उतार सकती है. इसके बारे में और जानकारी कंपनी अगले हफ्ते न्यू यॉर्क में होने वाले ऑटो शो में दे सकती है.


Kia EV9 SUV: किआ ने अपनी ईवी9 से उठाया पर्दा, आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं इसके शानदार फीचर्स

बेसिक फीचर्स

किआ ईवी9 को कंपनी ने अपने ग्लोबल इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर प्लेटफार्म (E-GMP) पर तैयार किया है. इसका व्हीलबेस 122 इंच, लंबाई 197 इंच, जो इसे मार्केट में मौजूद बाकी फुल साइज एसयूवी के बराबर खड़ा करता है. जिसमें किआ की इंटरनल कबशन इंजन वाली Telluride भी शामिल है. इस प्लेटफार्म का प्रयोग हुंडई भी अपनी गाड़ियों में करती है.

पावर पैक और ड्राइविंग रेंज

मार्केट में आने के बाद ग्राहक इसे अलग-अलग पर ट्रेन के साथ खरीद सकते हैं, जिसमें 76.1kWh और 99.8kWh का विकल्प दिया जायेगा. अलग वेरिएंट और पावर ट्रेन के हिसाब से ये कार रियर व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया जायेगा.


Kia EV9 SUV: किआ ने अपनी ईवी9 से उठाया पर्दा, आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं इसके शानदार फीचर्स

वहीं इसकी ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, इसका रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट WLTP (Worldwide Harmonized Light Vehicles Test Procedure) प्रमाणित 541 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगा. वहीं कंपनी के दावे के मुताबिक 150kW वाली मोटर के साथ ये कार 9.4 सेकंड में 0-100kmph तक की स्पीड पकड़ने और 160kW की मोटर के साथ ये कार 8.2 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी.

इसके अलावा कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी देगी. जिससे महज 15 मिनट की चार्जिंग में 239 किमी की दूरी तय करने की चार्जिंग क्षमता प्रदान कर देगी.

डिजिटल सर्विसेज

किआ जल्द ही कनेक्ट स्टोर के नाम से स्टोर्स की लॉन्चिंग करेगी. जहां ग्राहक अपने पसंद के डिजिटल फीचर्स को खरीद सकेंगे. इसके साथ ही ऐप का उसे कर उससे गाड़ी में दिए गए फीचर्स को अपग्रेड कर सकेंगे. इसके अलावा ग्राहक कार की लाइटिंग और फीचर्स को भी अपग्रेड कर सकेंगे.

लाइटिंग

किआ की इस एसयूवी में फ्रंट ग्रिल पर डिजिटल टाइगर फेस दिया गया है. किआ ईवी9 ग्राहकों को इसके लाइटिंग पैटर्न्स को बदलने की भी सुविधा देती है.


Kia EV9 SUV: किआ ने अपनी ईवी9 से उठाया पर्दा, आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं इसके शानदार फीचर्स

केबिन

किआ ईवी9 केबिन की बात करें तो, इसमें कर्व्ड टच स्क्रीन दी गयी है जो ड्राइवर के सामने से लेकर सेंटर तक है. इसमें 7 और 6 सीटर का विकल्प मिलता है. इसकी दूसरी लेन वाली सीट को 180 डिग्री तक मुड़ने के लिए डिजाइन किया है. ताकि जरुरत पड़ने दो लोग आपस में आराम से बात कर सकें. साथ ही इसमें कप होल्डर्स के साथ चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध हैं.


Kia EV9 SUV: किआ ने अपनी ईवी9 से उठाया पर्दा, आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं इसके शानदार फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स

किआ अपनी इस एसयूवी किआ ईवी9 में बेहतर सेफ्टी फीचर के रूप में ADAS लेवल3 देगी. जिसका नाम हाईवे ड्राइवर पायलट नाम दिया गया है. इसे कुछ चुनिंदा बाजारों में ही पेश किया जायेगा. इस फीचर के लिए 15 सेंसर 2 लिडर, राडार, 360 व्यू कवर करने के लिए कैमरा जो सड़क पर दिखने वाली गतिविधियों पर नजर रख सके और किसी भी तरह की दुर्घटना को रोक सके.

इनसे होगा मुकाबला

किआ की इस एसयूवी इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी9 का मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर, बीएमडब्ल्यू एक्स5 लैंड रोवर डिस्कवरी बीएमडब्ल्यू एक्स7 जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें- Driving License after 960 Attempts: 960 ड्राइविंग टेस्ट के बाद, 69 साल की उम्र में मिला ड्राइविंग लइसेंस तो 'सेलिब्रिटी' बन गयी ये महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget