एक्सप्लोरर

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई Kia Sonet ने दी दस्तक, मारुति की ब्रेजा को मिलेगी चुनौती

इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने Sonet का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था. Seltos के बाद Kia मोटर्स की नई Sonet भारत के लिए दूसरी मेड इन इंडिया कार होगी.

नई दिल्ली: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में  Kia मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट  Sonet का वर्ल्ड प्रीमियर कर दिया है. इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने Sonet का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था. Seltos के बाद Kia मोटर्स की नई Sonet भारत के लिए दूसरी मेड इन इंडिया कार होगी. आइये जानते हैं नई Sonet से जुडी 5 बड़ी बातें.

1. ये है मेड इन इंडिया कार

Kia Sonet को कंपनी के आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है और इसी प्लांट से इसे दुनिया के अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. यह मेड इन इंडिया कार है, इसलिए भारत के लिए खास भी है.

2. अग्रेसिव डिजाइन

भारतीय कार बाजार को लेकर किया Kia मोटर्स काफी सीरियस है, इसलिए नई Sonet में काफी प्रीमियम क्वालिटी दी है. अपने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई  Sonet का डिजाइन सबसे ज्यादा स्पोर्टी है.इसके फ्रंट में टाइगर नोज ग्रिल, स्किड प्लेट टर्बो शेप्ड देखने को मिलते है. इसके अलावा कार में क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप्स , LED टेललैम्प्स, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग रूफ ट्रेल और LED टेललैम्प्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई Kia Sonet ने दी दस्तक, मारुति की ब्रेजा को मिलेगी चुनौती

3. इंटीरियर में नयापन

नई Sonet का इंटीरियर भी नए डिजाइन में है और इसमें कई नए फीचर्स भी दिए गये हैं. यूजर्स के लिए इसमें 10.25 इंच का कनेक्टेड पैनल टाइप HD टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया है जोकि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले को सपोर्ट करता है. इसमें BOSE के 7-स्पीकर्स के साथ सब-वूफर दिया है ताकि बेहतर साउंड मिलेग. Sonet में वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें दी हैं. यह एक कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV भी है.

4. सेफ्टी फीचर्स

नई Sonet में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, ऑटो हेडलाइट, ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), जैसे फीचर्स दिए हैं.

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई Kia Sonet ने दी दस्तक, मारुति की ब्रेजा को मिलेगी चुनौती

5. ​तीन इंजन ऑप्शन में

Kia ने नई Sonet को 3 इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है, जिसमे एक स्मार्टस्ट्रीम 1.2-लीटर चार-सिलेंडर और शक्तिशाली 1.0 टी-जीडीआई (टबोचार्ज्‍ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन)- और एक 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन होगा. जोकि 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड AT और 6 स्पीड iMT ऑप्शन के साथ मिलेंगे.

मारुति की ब्रेज़ा को मिलेगी चुनौती !

Kia की नई Sonet का मुकाबला मारुति की ब्रेज़ा से होगा. हाल ही में ब्रेजा को BS6 इंजन के साथ भारत में उतारा है.इसकी कीमत 7.34 लाख रुपये से लेकर 11.40 लाख रुपये तक जाती है. ब्रेजा फेसलिफ्ट में अब BS6 कम्प्लायंट वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया हैं, जो 103 bhp पावर और 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है.

माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है. माइलेज की बात करें तो नई ब्रेजा का मैन्युअल वर्जन 17.03 kmpl की माइलेज देता है जबकि इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 18.76 kmpl की माइलेज देता है. माना जा रहा है कि Kia नई नई Sonet को 8 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में उतार सकती है.

यह भी पढ़ें 

हुंडई की नई फेसलिफ्ट i20 में मिलेगा Venue वाला टर्बो पेट्रोल इंजन! मारुति और होंडा से होगा आमना-सामना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
मार्केट में धूम मचाने आ रही है Tata की Avinya X, जानें कब होगी लॉन्च?
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका
इस तरह करेंगे ड्राइविंग तो गिर जाएगा आपकी कार का माइलेज, जानें सही तरीका
Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास
Mika Singh ने खरीदा 5 करोड़ का 'बाहुबली', Massaging Seats हैं खास

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget