एक्सप्लोरर

हुंडई की नई फेसलिफ्ट i20 में मिलेगा Venue वाला टर्बो पेट्रोल इंजन! मारुति और होंडा से होगा आमना-सामना

हुंडई अपनी फेस लिफ्ट i20 को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी, माना जा रहा है कि यह कार इस साल फेस्टिव सीजन में आ सकती है

नई दिल्ली:  भारत में हुंडई की फेसलिफ्ट आई 20 का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. लगातार इस कार को लेकर नए-नए अपडेट्स मिल रहे हैं. ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नई फेसलिफ्ट आई 20 में Venue वाला टर्बो पेट्रोल इंजन लगा सकती है. यह इंजन  इस समय काफी पॉपुलर है.

अभी हाल ही में हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV, VENUE को iMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया था. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके SX वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है जबकि SX(O) वेरिएंट की प्राइस 11.08 लाख रुपये है.

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.यह इंजन इस समय कॉम्पैक्ट SUV Venue को भी पावर देता है.

नई आई 20 में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

बलेनो और जैज़ से होगा आमना-सामना

हुंडई की नई i20 के आने के बाद प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर से तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है.

वहीं होंडा कार्स इंडिया भी अब जल्द ही अपनी नई Jazz फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. BS6 Honda Jazz की की एक्स-शो रूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और यह 10 लाख रुपये तक जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई BS6 Honda Jazz में BS6-compliant 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन  ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें 

Toyota Fortuner TRD लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, फोर्ड एंडेवर से होगा मुकबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget