एक्सप्लोरर

आज भारत में दस्तक देने जा रही है मोस्ट अवेटेड कार Kia Sonet, इन कारों को मिलेगी चुनौती

भारत की मोस्ट अवेटेड कारों में से एक Kia Sonet आज लॉन्च होने जा रही है. अनुमान है कि कीमत 7 लाख से शुरु हो सकती है और टॉप मॉडल 12 लाख तक जा सकता है.

भारत की मोस्ट अवेटेड कार Kia Sonet आज लॉन्च होने जा रही है. Seltos की सक्सेज के बाद किया अब जल्द की अपनी दूसरी कार Kia Sonet इंडिया में लॉन्च करने जा रही है. इस कार को सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की केटेगरी में रखा गया है. लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. इस कार का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में बने प्लांट में किया जा रहा है. किआ की दूसरी कारों की सफलता को देखते हुये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कार भी लोगों को पसंद आएगी. आपको बताते हैं किआ सोनेट में क्या हैं खास फीचर्स

Kia Sonet में क्या है खास है? यह कार आईएमटी और वायरस प्रटेक्शन जैसे हाईटेक फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है. कंपनी की सिग्नेचर-स्टाइल टाइगर-नोज़ ग्रिल, एलईडी हैडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल, दो-टोन बंपर, फॉग लैंप्स, इलैक्ट्रिक सनरूफ, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं. कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम यूवो कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है. इसके अलावा इस कार में बोस का 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं. स्टीयरिंग पर ड्राइव मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जिंग भी है . किआ सोनेट में एक नया फीचर फ्रंट पार्किंग सेंसर भी है.

इंजन और सेफ्टी फीचर Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में आएगी. इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में डीसीटी और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा. 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में कई शानदार सेफ्टी फीचर्स हैं इसमें 6 एयरबैग हैं. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलाइट, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे लेटेस्ट फीचर हैं.

कलर और कीमत अगर रंगों की बात करें तो ये कार 10 रंगों में मिलेगी जिसमें रेड, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर,बेज गोल्ड के शेड शामिल होंगे. कार की कीमत का खुलासा नहीं हुआ लेकिन इसकी सबकॉम्पैक्ट केटेगरी को देखते हुए अनुमान है कि कीमत 7 लाख से शुरु हो सकती है और टॉप मॉडल 12 लाख तक जा सकता है.

इन कारों से होगी टक्कर कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में कुछ कारें काफी अच्छा कर रही हैं. ऐसे में किआ सोनेट को कॉम्पटिशन मिलेगा. किया सोनेट का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई की वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 से रहेगा. ये तीनों कारें कॉम्पैक्ट एमयूवी की रेंज में हैं इसलिये किआ सोनेट का इन कारों के सेगमेंट में कॉम्पटिशन रहेगा.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी का दमदार और हाइटेक कार कलेक्शन, सुरक्षा के लिहाज से कितनी खास हैं ये कार Tata की ये कार होगी इस साल IPL की ऑफिशियल पार्टनर, जानें इससे पहले कौन सी कारें रह चुकी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget