एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का दमदार और हाइटेक कार कलेक्शन, सुरक्षा के लिहाज से कितनी खास हैं ये कार

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात कारें भले ही साधारण लगती हों लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये कार बेहद खास होती हैं. इन कारों पर किसी भी बम धमाके, कैमिकल हमले या एके 47 का कोई असर नहीं होता है.

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. पीएम मोदी पूरे 70 साल के हो गए हैं. लेकिन उनकी एक्टिवनेस और एनर्जी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. इस उम्र में भी वो दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं. सर्दी हो, बारिश हो या गर्मी पीएम देश के हर कोने में जाकर रैलियां करते हैं. ऐसे में कई बार उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ता है. कई ऐसे इलाके होते हैं जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक होते हैं फिर भी पीएम मोदी खतरा मोल लेते हुए इन इलाकों में जाते हैं. लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं. हालांकि इस दौरान पीएम की सुरक्षा में एसपीजी के कमांडो तैनात रहते हैं. लेकिन जब प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सफर करते हैं तो उनकी दमदार कार उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं.

प्रधानमंत्री के काफिले में दो बख्तरबंद बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सेडान, छह बीएमडब्ल्यू एक्स 5 और एक मर्सिडीज बेंज एम्बुलेंस सहित एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां शामिल होती हैं. इसके अलावा एक टाटा सफारी जैमर भी काफिले के साथ चलता है. पीएम मोदी जिस कार से सफर करते हैं वो बेहद सुरक्षित होती है. इन कारों पर किसी गोलीबारी, बम धमाके या रसायनिक हमले का भी असर नहीं होता. आज हम आपको पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात उन कारों के बार में बता रहें हैं जिनसे वो सफर करते हैं. आइये जानते हैं क्या है इनमें खास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जिस कार में सफर करते हैं वो है BMW 7 Series 760 Li High Security Edition कार. बीएमडब्ल्यू की इस कार को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है. इस कार पर बम धमाकों, गोलियों और किसी तरह के कैमिकल अटैक का असर नहीं होता है. कार में 20-इंच का बुलेट प्रूफ टायर दिया होता है जिसपर गोलियों का भी असर नहीं होता है. यह कार सिर्फ 3.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6-लीटर, M Performance Twin Power Turbo 12-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 601 bhp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी कीमत करीब 2.14 करोड़ है लेकिन पीएम मोदी के लिए इसे कस्टमाइज करवाने के बाद ये करीब 10.45 करोड़ की हो जाती है.

रेंज रोवर सेंटिनेल- प्रधानमंत्री मोदी को आपने कई बार Range Rover से भी सफर करते हुए देखा होगा. ये कार रेंज रोवर का आर्म्ड वर्जन है. सुरक्षा के लिहाज से ये कार काफी दमदार है. इस कार पर बम धमाकों और कैमिकल अटैक का भी असर नहीं होता है. रेंज रोवर सेंटिनेल में VR8 बैलिस्टिक सुरक्षा दी गई है. इस कार में 5.0-लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 इंजन लगा है, जो 375bhp की पावर और 508Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. कार की स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटे है. इसकी कीमत करीब 3 करोड़ है.

लैंड क्रूज़र- सुरक्षा के लिहाज से प्रधानमंत्री की कार Land Cruiser भी काफी दमदार है. ये एक शानदार और बेहद पावरफुल एसयूवी है. पीएम की सुरक्षा में तैनात इस कार को खास तौर से डिजाइन किया गया है. कार पर गोली-बारूद के हमले और ग्रेनेड धमाकों का कोई असर नहीं होता है. कई देशों के राजनेता भी इस कार का इस्तेमाल करते हैं. इस एसयूवी की कीमत करीब 2 करोड़ है.

महिंद्रा स्कोर्पियो- प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से उनके काफिले में कारों का बड़ा कलेक्शन होता है. एक से एक मंहगी और शानदार कार प्रधानमंत्री के सफर के लिए तैयार होती हैं. इस कलेक्शन में Mahindra Scorpio भी शामिल है. आपने कई बार पीए के इस कार से सफर करते देखा होगा. पीएम की सुरक्षा के लिहाज से इस कार को कस्टमाइज किया गया है. इस Scorpio में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 bhp की पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कार के इंजन की बात करें तो ये 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. पीएम की सुरक्षा में तैनात इस एसयूवी पर किसी तरह के हमले का कोई असर नहीं होता. इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.98 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget