एक्सप्लोरर

फुल टैंक में दौड़ेगी 1000 km, लोगों को खूब पसंद आ रही Kia की ये SUV, मिलते हैं ये शानदार फीचर्स

Kia Seltos SUV Price: किआ सेल्टोस की शुरूआती कीमत 11.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट के लिए आपको 23.56 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत चुकानी होगी. 

Kia Seltos Sales Report: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी की अच्छी डिमांड है. इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस की अच्छी सेल होती है. पिछले महीने यानी मार्च 2025 की सेल की बात की जाए तो Kia Seltos कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. पिछले महीने किआ ने टोटल 25 हजार 525 यूनिट कार सेल की है, जिसमें सेल्टोस की 6 हजार 525 यूनिट शामिल है. आइए Kia Seltos की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जान लेते हैं. 

भारतीय बाजार में सेल्टोस की सेल की बात की जाए तो यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है. पिछले महीने इसे 6 हजार 525 नए ग्राहक मिले हैं, जोकि पिछले साल की तुलना में करीब 18 फीसदी कमी दिखाता है. इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिसे एक बार फुल कराने पर 1000 KM तक की यात्रा की जा सकती है. 

किआ सेल्टोस की शुरूआती कीमत 11.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट के लिए आपको 23.56 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत चुकानी होगी. 

नए वैरिएंट्स को किया गया शामिल

पिछले साल 2024 में किआ ने इस कार के नए वेरिएंट्स को बाजार में उतारा था. वहीं इस साल भी किआ ने सेल्टोस में नए वेरिएंट्स और फीचर्स को शामिल किया है. इन नए वेरिएंट्स के साथ अब मार्केट में किआ सेल्टोस के टोटल 24 ट्रिम्स हो गए हैं.

Kia Seltos HTE (O)

किआ ने सेल्टोस लाइनअप में नए एंट्री लेवल वेरिएंट को उतारा है. इस नए वेरिएंट HTE (O) की एक्स-शोरूम प्राइस 11.13 लाख रुपये रखी गई है. इस समय भारतीय बाजार में शामिल कॉम्पैक्ट एसयूवी में ये सबसे महंगा एंट्री लेवल मॉडल है. इस गाड़ी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक 8-इंच की टचस्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी लगा है. किआ की इस कार में लगे स्टीयरिंग व्हील को वॉयस के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है.

Kia Seltos HTK (O)

किआ सेल्टोस के इस नए वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, 16-इंच के अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स को जोड़ा गया है. इसके साथ ही वॉशर के साथ गाड़ी में रियर वाइपर भी लगाया गया है. इस गाड़ी में क्रूड कंट्रोल और कार के सभी दरवाजों पर इल्युमिनेटेड पावर विंडो भी लगाई गई है. किआ की इस कार में मोशन सेंसर के साथ स्मार्ट की दी गई है. किआ सेल्टोस HTK (O) की एक्स-शोरूम प्राइस 12.99 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें:-

30 हजार रुपये कमाने वाला भी आसानी से खरीद सकता है Wagon R, ये रहेगा EMI का हिसाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget