एक्सप्लोरर

New Generation Kia Carnival: किआ ने जारी की नई कार्निवल एमपीवी के इंटीरियर की तस्वीरें, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

ग्लोबल मार्केट में नई किआ कार्निवल तीन इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल हैं. इस एमपीवी को 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन का अपडेट मिला है.

2024 Kia Carnival: कुछ दिनों पहले हमें अपकमिंग किआ कार्निवल लग्जरी एमपीवी की एक झलक देखने को मिली, जो कि इस एमपीवी का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल है. कंपनी ने अब इस नए मॉडल के इंटीरियर को दिखाने वाले एक तस्वीर का खुलासा किया है, जिसमें कई दिलचस्प डिटेल्स सामने आई हैं. हालांकि बेसिक केबिन लेआउट में बदलाव नहीं किया गया है. इसका एक नया डुअल-टोन कलर स्कीम काफी आकर्षक लगता है.

कैसा है इंटीरियर?

इस अपडेटेड मॉडल में सबसे खास बात इसमें एक डुअल-स्क्रीन सेटअप की शुरूआत है. पहली स्क्रीन एक एडवांस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है, जो नए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सुविधाओं से लैस है. जबकि दूसरी स्क्रीन डिजिटल क्लस्टर के लिए दी गई है. इसके सेंटर कंसोल को नए तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें टच-बेस्ड बटन और गियर सिलेक्शन के लिए एक नया रोटरी नॉब है, जो एक एडवांस एक्सपीरियंस देता है. 2024 किआ कार्निवल में इसके डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील को बरकरार रखा गया है. इस एमपीवी के अन्य फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस एमपीवी में एडवांस एडीएएस सुइट के साथ ईवी9 मॉडल से ली गई नई सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है. जिसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

New Generation Kia Carnival: किआ ने जारी की नई कार्निवल एमपीवी के इंटीरियर की तस्वीरें, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

डिजाइन 

डिजाइन डिटेल्स की बात करें तो, नई कार्निवल में क्रोम एक्सेंट से सजी एक चौड़ी फ्रंट ग्रिल, खास डीआरएल के साथ एक एल-आकार का हेडलैंप और कई अन्य डिटेल्स मिलने की संभावना है. इसके नए डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील ग्लोबल मॉडल EV5 और EV9 से काफी मिलते-जुलते हैं. इसके रियर में समान एल-आकार के टेललैंप्स हैं, जो एक एलईडी लाइट बार से इंटरकनेक्टेड हैं, इसके अलावा खास क्रोम डिटेलिंग के साथ मैट ब्लैक बम्पर भी है.

पॉवरट्रेन

ग्लोबल मार्केट में नई किआ कार्निवल तीन इंजन ऑप्शंस  के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल हैं. इस एमपीवी को 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन का अपडेट मिला है, जो 227bhp पॉवर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि भारतीय बाजार में इसके मौजूदा 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आने की उम्मीद है. जो 200bhp का अधिकतम पावर और 440Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसे 8-स्पीड 'स्पोर्ट्समैटिक' ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. भारत में, नई किआ कार्निवल को CKD यूनिट के रूप में लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड ने पेश किया हिमालयन इलेक्ट्रिक का प्रिव्यू मॉडल, 2025 में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Selling Car in India 2026 : जून और जुलाई में इस भारतीय कार ने किया बाजार पर राज, ताबड़तोड़ हुई है बिक्री- यहां जानें नाम
जून और जुलाई में इस भारतीय कार ने किया बाजार पर राज, ताबड़तोड़ हुई है बिक्री- यहां जानें नाम
Crude Oil की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, अब Flex Fuel Cars पर क्यों टिकीं उम्मीदें?
Crude Oil की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, अब Flex Fuel Cars पर क्यों टिकीं उम्मीदें?
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget