एक्सप्लोरर

Kia Sonet Facelift: कल पेश होगी नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट, यहां देखिए संभावित फीचर्स और खासियत

सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन लाइनअप में मौजूदा मॉडल के समान 83bhp, 1.2L पेट्रोल, 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही ट्रांसमिशन भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान होगा.

2024 Kia Sonet: किआ सोनेट फेसलिफ्ट कल 14 दिसंबर, 2023 को पेश होगी, जिसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा जनवरी 2024 में किया जाएगा. खरीदारों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए, किआ धीरे-धीरे टीजर जारी कर रही है, जिसमें इस नई एसयूवी के अपडेटेड डिटेल्स और फीचर्स की झलकियां दिखाई जा रही हैं. नई टीजर तस्वीरों में इसके एलईडी हेडलैंप क्लस्टर को दिखाया गया है, जो नई सेल्टोस से मिलती जुलती है. साथ ही नए एलईडी डीआरएल और एक अपडेटेड फ्रंट बम्पर हाउसिंग वर्टिकल फॉग लैंप भी दिखाते हैं, जबकि इसके फ्रंट ग्रिल को भी अपडेट किया गया है.

क्या मिलेगा नया

लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि 2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट सात वेरिएंट- THE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+ और X-Line और तीन ट्रिम्स; HT-Line, GT-Line और X-Line में उपलब्ध होगी. इसमें लेवल 1 ADAS, एक 360-डिग्री कैमरा, 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेज ग्रीन लेदरेट सीट्स, सेज ग्रीन इंसर्ट के साथ एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ऑल विंडो वन-टच अप/डाउन फ़ंक्शन, पियानो ब्लैक एलईडी टर्न सिग्नल के साथ साइड मिरर्स, स्पोर्टी एयरोडायनामिक्स फ्रंट और स्किड प्लेटें देखने को मिलेंगे. 

फीचर्स

स्पोर्टी जीटीएक्स+ वेरिएंट में जीटी लाइन लोगो के साथ लेदरेट-कवर्ड डी-कट स्टीयरिंग व्हील, अलॉय पैडल, स्पोर्टी व्हाइट इनसेट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, ब्लैक लेदरेट सीट्स, डार्क मेटैलिक डोर गार्निश, ग्लॉसी ब्लैक रूफ रैक, बेल्ट लाइन क्रोम, और 16-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील मिलेंगे.

नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में फीचर्स के तौर पर वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, बोस साउंड सिस्टम, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ कंट्रोल, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, रियर डिस्क ब्रेक, ट्रैक्शन, कई ड्राइविंग मोड, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे.

इंजन और कीमत

2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट के इंजन लाइनअप में मौजूदा मॉडल के समान 83bhp, 1.2L पेट्रोल, 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही ट्रांसमिशन भी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के समान होगा. नई किआ सोनेट की मौजूदा मॉडल लाइनअप की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद है, जो कि फिलहाल 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये के बीच है. नए मॉडल के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 8 लाख रुपये होने का अनुमान है, जबकि टॉप एंड मॉडल की कीमत 15 रुपये से 15.50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- इस साल देश में लॉन्च हुईं ये सबसे महंगी मोटरसाइकिलें, इनमें से कौन है आपकी ड्रीम बाइक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget