एक्सप्लोरर

Kia Motors: किआ मोटर्स ने क्लैविस नाम को भारत में कराया ट्रेडमार्क, एक्सटर और पंच को टक्कर देने आ सकती है नई माइक्रो एसयूवी 

टॉप लेवल सोनेट ट्रिम में एक्स्ट्रा शानदार एलिमेंट्स हैं, जिसमें बोस ऑडियो सिस्टम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक सनरूफ और एलईडी एंबियंट लाइटिंग शामिल है.

Upcoming Kia Micro SUV: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ ने हाल ही में भारत में "क्लैविस" नाम का ट्रेडमार्क कराया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया गया है. क्लैविस मॉनिकर नाम को कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है. किआ क्लैविस के एक माइक्रो एसयूवी होने की संभावना है, जो हुंडई एक्सटर और टाटा पंच को टक्कर दे सकती है. यदि यह संभावना सच होती है तो उम्मीद है कि नई किआ माइक्रो एसयूवी के प्लेटफॉर्म, फीचर्स और पावरट्रेन हुंडई एक्सटर के समान हो सकते हैं. इसके अलावा, ऐसी भी संभावना है कि किआ एक मिड साइज सेडान को पेश कर सकती है, जो हुंडई वरना वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाएगी. हालांकि, देश में सेडान सेगमेंट की बिक्री में आ रही भारी गिरावट के कारण ऐसा होने की उम्मीद कम है. 

2024 में आएंगी कई नई कारें

किआ इंडिया ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि, कंपनी जनवरी 2024 में अपडेटेड सोनेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, इसके बाद न्यू जनरेशन किआ कार्निवल और किआ ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की जाएगी. नई सोनेट के लिए बुकिंग विंडो 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगी. ग्राहक 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे बुक कर सकते हैं. 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट सेफ्टी फीचर्स

नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट की एक खास लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक से लैस है, जो फ्रंट कॉलिजन मेटिगेशन एसिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, आगे कॉलिशन अलर्ट, लेन-कीपिंग एसिस्ट, हाई बीम एसिस्ट और कुछ ने फीचर्स से लैस है. इस एसयूवी के सभी वेरिएंट में छह एयरबैग, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है. जबकि ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और कॉर्नरिंग लैंप के साथ 360-डिग्री कैमरा सहित एडवांस सेफ्टी फीचर्स केवल हाई ट्रिम्स में देखने को मिलेंगे. 

ढेर सारे फीचर्स से होगी लैस 

टॉप लेवल सोनेट ट्रिम में एक्स्ट्रा शानदार एलिमेंट्स हैं, जिसमें बोस ऑडियो सिस्टम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक सनरूफ और एलईडी एंबियंट लाइटिंग शामिल है. इसके एक्स-लाइन ट्रिम में सोनेट लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील, फुल पियानो ब्लैक इंसर्ट, एक्सक्लूसिव सेज ग्रीन इंसर्ट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, सभी डोर्स पर ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक विंडो, सेज ग्रीन लेदरेट हाइलाइट्स और वन-टच ऑटो अप-डाउन फ़ंक्शन देखने को मिलेंगे. GTX+ ट्रिम में कुछ स्पोर्टी डिज़ाइन एलिमेंट्स पेश किए गए हैं, जैसे स्लीक एलईडी फॉग लाइट्स, डार्क मैटेलिक एक्सेंट के साथ स्किड प्लेट्स, 16-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग व्हील पर जीटी लाइन लोगो और ग्लॉस ब्लैक रूफ रैक और एसी वेंट मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- इस साल भारतीय बाजार में लांच हुईं ये 7 नई सीएनजी कारें, आपको कौन सी है पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget