एक्सप्लोरर

Kia Seltos: किआ सेल्टोस के लाइनअप में शामिल हुए दो नए वेरिएंट्स, जानिए कीमत और खासियत

Kia Seltos इंडिया की वित्तीय वर्ष 2025 के अंत तक अपने पहले स्थानीय रूप से विकसित इलेक्ट्रिक एमपीवी को भी पेश करने की योजना पर काम कर रही है.

Kia Seltos New Variants: किआ मोटर्स ने हाल ही में अपनी सेल्टोस एसयूवी लाइनअप का विस्तार करते हुए दो नए वेरिएंट - जीटीएक्स+ (एस) और एक्स-लाइन (एस) को शामिल किया है. जिसमें GTX+ (S) की एक्स शोरूम कीमत 19.39 लाख रुपये है, जबकि X-Line (S) की एक्स शोरूम कीमत 19.59 लाख रुपये है. यह दोनों वेरिएंट रेंज में GTX+ और X-Line वेरिएंट के नीचे स्थित हैं. फीचर्स की बात करें तो नए सेल्टोस GTX+ (S) और X-Line (S) वेरिएंट में बोस साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा नहीं दिए गए हैं. इसमें ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डुअल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ एक रिवर्स कैमरा और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है. ग्राहक 20,000 रुपये अधिक खर्च करके ऑल-ब्लैक रूफ लाइनिंग को भी चुन सकते हैं. 

पावरट्रेन

नए वेरिएंट में दो इंजन का विकल्प दिया गया है, जिसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल 160bhp और 253Nm आऊटपुट जेनरेट करता है, जबकि 1.5L डीजल इंजन 115bhp और 144Nm आऊटपुट देता है. पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स, जबकि डीजल वेरिएंट के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलता है. किआ इंडिया के अनुसारनए GTX+ (S) और X-Line (S) वेरिएंट के लिए लगभग दो महीने का वेटिंग पीरियड मिलेगा, जबकि फिलहाल नई किआ सेल्टोस पर चार महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है. इस एसयूवी का मुकाबला बाजार में कई अन्य मॉडल्स से होता है, जिसमें हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसे मॉडल्स शामिल हैं.

अन्य मॉडल्स भी होंगे अपडेट

नई सेल्टोस अपडेट के बाद, किआ अब सॉनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी और कैरेंस एमपीवी को अपडेट करने को तैयारी कर रही है. जबकि न्यू जेनरेशन किआ कार्निवल को भी लाने की तैयारी चल रही है. तीनों ही मॉडल 2024 में आने की उम्मीद है. नई किआ सेल्टोस के समान, आगामी सॉनेट फेसलिफ्ट में 7-8 फीचर्स के साथ ADAS की पेशकश की जा सकती है. साथ ही इसमें एक नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड और एक 360-डिग्री कैमरा भी मिल सकता है. हालांकि इसके इंजन लाइनअप में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.

किआ लाएगी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी

इसके अलावा किआ इंडिया की वित्तीय वर्ष 2025 के अंत तक अपने पहले स्थानीय रूप से विकसित इलेक्ट्रिक एमपीवी को भी पेश करने की योजना पर काम कर रही है. इस मास-मार्केट इलेक्ट्रिक वाहन की फिलहाल कोरिया में टेस्टिंग चल रही है. इसमें लगभग 400-500 किमी की प्रति चार्ज रेंज मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने किया नई थ्री-रो एसयूवी का खुलासा, 2025 में हो सकती है भारत में लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडार की बुकिंग शुरू, मिलेंगे ये फीचर्स
BMW i5 LWB इलेक्ट्रिक सेडार की बुकिंग शुरू, मिलेंगे ये फीचर्स
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget