एक्सप्लोरर

Kia Carens: किआ ने लोगों को दिया झटका, चुपके से बढ़ा दिए इस 7 सीटर के दाम, जानें नई कीमत

किआ कैरेंस कंपनी की सबसे बेहतरीन 7 सीटर कार मानी जाती है. इस कार की कीमतों में कंपनी ने इजाफा कर दिया है. वहीं यह कार मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.

Kia Carens: किआ मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी कारों के बदौलत अच्छी पकड़ बना ली है. किआ की गाड़ियों को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं इसी बीच कंपनी ने अपनी चर्चित 7 सीटर कार किआ कैरेंस की कीमतों में इजाफा कर दिया है. बाजार में किआ कैरेंस Maruti Suzuki Ertiga को सीधी टक्कर देती है. वहीं इस कार में बेहतरीन फीचर्स भी मौजूद हैं.

इतने बढ़े दाम

जानकारी के मुताबिक किआ मोटर्स ने कैरेंस की कीमतों में 8 हजार से लेकर 27 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कार के एंट्री लेवल के अलावा सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. किआ ने सबसे ज्यादा X-Line वैरिएंट के डीजल AT मॉडल की कीमतों में इजाफा किया है.

नई कीमतों की बात करें तो भारतीय मार्केट में अब किआ कैरेंस की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.52 लाख रुपये से शुरू होकर 19.94 लाख रुपये तक जाती है. वहीं माना जा रहा है की कंपनी जल्द ही किआ कैरेंस का फेसलिफ्ट मॉडल भी बाजार में उतार सकती है.

किआ कैरेंस की खूबियां

किआ कैरेंस मार्केट में स्पार्कलिंग सिल्वर, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, क्लियर व्हाइट, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे जैसे 8 अलग-अलग रंगों में बिक्री के लिए मौजूद है. वहीं यह कार 6 और 7 सीटर के ऑप्शन में मौजूद है.

इस कार में कंपनी ने एक 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 115 पीएस की पावर के साथ 144 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. वहीं इसमें एक 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मौजूद है. यह इंजन 160 पीएस की पावर के साथ 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

इसे कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया है. कंपनी के अनुसार यह कार 21 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज प्रदान करती है.

बेहतरीन फीचर्स

किआ कैरेंस एक बेहतरीन फैमली कार मानी जाती है. इस कार में सुविधाओं के लिए 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स प्रदान कराए हैं जो लोगों को एक बेहतरीन अनुभव देते हैं.

सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग के साथ ईबीडी, ईएससी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक प्रदान कराए हैं जो इसे एक सुरक्षित कार बनाता है. वहीं स्पेसिंग की बात करें तो गाड़ी में 216 लीटर का बूट स्पेस उपलब्ध कराया गया है.

यह भी पढ़ें: Car AC Tips: बारिश में कार के विंडस्क्रीन पर जम रही भाप, ऐसे मिनटों में होगा दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget