एक्सप्लोरर

शादी के रिसेप्शन में फिर चर्चा में आए खान सर, जानिए कौन-कौन सी कारों में करते हैं सफर

Khan Sir Cars Collection: खान सर अपनी सादगी और मजेदार पढ़ाने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके गैराज में टाटा हैरियर और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी देसी SUV भी मौजूद हैं?

Khan Sir Luxury Cars Collection: भारत के सबसे चर्चित ऑनलाइन एजुकेटर में से एक खान सर न केवल अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए बल्कि हालिया शादी और रिसेप्शन को लेकर भी सुर्खियों में हैं. पटना में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में वे बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए, लेकिन चर्चा उनके कार कलेक्शन की भी हो रही है.

दरअसल, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर के पास दो पावरफुल देसी SUV- महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा हैरियर हैं, जिनमें वे अक्सर देखे जाते हैं.

टाटा हैरियर

खान सर के कार कलेक्शन में सबसे प्रीमियम गाड़ी टाटा हैरियर मानी जाती है. यह SUV अपनी दमदार डिजाइन, शानदार फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी के लिए जानी जाती है. इसमें 1956cc का डीजल इंजन है, जो 167.62 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से 26.5 लाख रुपये तक है. हैरियर का बड़ा केबिन स्पेस, ADAS फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर इसे पावर और कम्फर्ट दोनों चाहने वालों के लिए पहली पसंद बनाते हैं. इसके इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Harrier EV को 3 जून 2025 को लॉन्च किया गया है, जिससे यह SUV और भी खास हो गई है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो

खान सर की दूसरी पसंदीदा SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो है, जो खासकर उत्तर भारत के युवाओं और ग्रामीण इलाकों में बेहद लोकप्रिय है. रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर अक्सर पटना की सड़कों पर इसी SUV में नजर आते हैं. स्कॉर्पियो क्लासिक में 2184cc का डीजल इंजन दिया गया है, जो 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है. यह SUV 7 और 9 सीटर विकल्पों में उपलब्ध है और इसकी कीमत 13.77 लाख से 17.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका मस्कुलर लुक, मजबूती से भरी परफॉर्मेंस और बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता इसे पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों यूज के लिए बेहतर है.

कौन हैं खान सर ?

खान सर को देशभर के छात्र उनके मजेदार और सरल पढ़ाने के अंदाज के लिए जानते हैं. वे कठिन विषयों को स्थानीय भाषा और आम बोल-चाल के उदाहरणों के जरिए इस तरह पढ़ाते हैं कि हर छात्र उनसे जुड़ाव महसूस करता है. उनकी पढ़ाने की शैली केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जीवन के जरूरी सबक भी सिखाते हैं, जिससे छात्र न केवल परीक्षाओं में बल्कि जीवन में भी सफल बन सकें. उनका सादा जीवन और ऊंचे विचार लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड के इस खिलाड़ी ने मारा तूफानी छक्का, टूट गया मर्सिडीज का शीशा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget