स्कॉटलैंड के इस खिलाड़ी ने मारा तूफानी छक्का, टूट गया मर्सिडीज का शीशा, वीडियो वायरल
Vitality Blast में Michael Jones ने ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी Mercedes कार का शीशा टूट गया. फिर मैच में क्या हुआ आइए विस्तार से जानते हैं.

Vitality Blast 2025 में डरहम और लैंकशर के बीच खेला गया एक रोमांचक मुकाबला उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब माइकल जोन्स ने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद सीधी जाकर स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी एक मर्सिडीज कार का पीछे का शीशा तोड़ गई. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस इसे क्रिकेट इतिहास की सबसे अनोखी हिट्स में से एक बता रहे हैं.
दरअसल, यह वाकया तब हुआ जब डरहम की बल्लेबाजी चल रही थी और माइकल जोन्स क्रीज़ॉ पर थे. लैंकशर को जीत के लिए 29 गेंदों में 44 रन चाहिए थे. इसी दौरान जोन्स ने स्पिनर नाथन सॉटर की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा. गेंद इतनी दूर गई कि स्टेडियम से बाहर जाकर सीधी पार्किंग में खड़ी एक सफेद मर्सिडीज की रियर विंडस्क्रीन को चकनाचूर कर दिया.
मैच की कमेंट्री कर रहे विशेषज्ञ भी इस छक्के को देखकर दंग रह गए. एक कमेंटेटर ने मजाक में कहा, “ये छक्का काफी लंबा था, और शायद अब हमें मर्सिडीज के ओनर से गेंद वापस मांगनी होगी!”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
माइकल जोन्स के इस लंबे छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस पर जमकर चर्चा हो रही है, खासकर उस मर्सिडीज कार के मालिक को लेकर, जिसकी लग्जरी गाड़ी की विंडो एक ही शॉट में टूट गई.
You can't park there 🚗 pic.twitter.com/pjqE9EBOSd
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 1, 2025
मर्सिडीज के सेफ्टी फीचर्स
बता दें कि मर्सिडीज-बेंज कारों में विभिन्न प्रकार के फीचर्स होते हैं, जो उनके मॉडल और वेरिएंट के अनुसार बदलते हैं. इंजन विकल्पों की बात करें तो इनमें डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक विकल्प शामिल हैं, जो अलग-अलग परफॉर्मेंस और माइलेज देती है.
अधिकतर मर्सिडीज कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे ड्राइविंग और स्मूद बनता है. सुरक्षा के लिहाज से मर्सिडीज-बेंज कारों में एयरबैग्स, ABS, EBD और कई अन्य एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है. इंटीरियर की बात करें तो इनमें प्रीमियम मटेरियल, आरामदायक सीटें और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस सुविधाएं दी जाती हैं. एक्सटीरियर डिजाइन आकर्षक और मॉडर्न होता है, जो मर्सिडीज की एक अलग पहचान बनाता है.
टेक्नोलॉजी की दृष्टि से मर्सिडीज-बेंज में एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम और स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स मिलते हैं. अन्य प्रमुख फीचर्स में पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:-
Altroz vs Baleno vs i20: कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? मिनटों में समझ जाएंगे अंतर
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























